कौन हैं योगिता बिहानी जो बनेंगी अर्चना पूरन सिंह की बहू? वीडियो में दिखा आर्यमान सेठी की गर्लफ्रेंड का ऐसा रूप

Yogita Bihani: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की फेमस जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अर्चना पूरन सिंह और उनका पूरा परिवार पिछले कुछ समय से यूट्यूब व्लॉगिंग के जरिए मोटी कमाई कर रहे हैं।

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी का यूट्यूब चैनल
सिर्फ इतना ही नहीं अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान सेठी भी अपने यूट्यूब चैनल से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। शुरुआत में उन्हें दर्शकों ने अपनी मां के व्लॉग में देखा था, लेकिन अब वह बतौर सिंगर और यूट्यूबर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

Yogita Bihani

आर्यमान ने व्लॉग में गर्लफ्रेंड से मिलवाया

-हाल ही में आर्यमान सेठी ने अपना खुद का यूट्यूब व्लॉग चैनल लॉन्च किया है, जिसमें उनके जीवन की कई दिलचस्प झलकियां देखने को मिल रही हैं। आर्यमान के एक हालिया व्लॉग में वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए मुंबई से हैदराबाद जाते हैं। वीडियो की शुरुआत में वो अपनी गर्लफ्रेंड को एक प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाते हैं।

-व्लॉग की शुरुआत में आर्यमान अपनी पार्टनर का नाम म्यूट रखते हैं, लेकिन बाद में फैंस को योगिता बिहानी से मिलवाते हैं। वीडियो में आर्यमान उन्हें फूल देते हैं और फिर दोनों साथ में समय बिताते नजर आते हैं। दोनों साथ में घूमते हैं, बातें करते हैं और डिनर डेट पर भी जाते हैं।

म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से बढ़ीं नजदीकियां

जानकारी के अनुसार आर्यमान सेठी और योगिता बिहानी की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस वीडियो में योगिता बिहानी मुख्य भूमिका में थीं, जबकि आर्यमान ने उसका गाना गाया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और यहीं से उनकी दोस्ती ने एक खूबसूरत मोड़ लिया। इस म्यूजिक वीडियो की आर्यमान के पैरेंट्स, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने भी खूब तारीफ की थी।

कौन हैं योगिता बिहानी?

-योगिता बिहानी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2018 में एकता कपूर के रोमांटिक सोप ओपेरा दिल ही तो है में पलक शर्मा के रूप में टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की थी। बिहानी बीकानेर के एक माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार से हैं और उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है।

-योगिता बिहानी ने साल 2012 में सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल से अपनी हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की। साल 2012 से 2015 तक, योगिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वह फरीदाबाद , दिल्ली एनसीआर में रेडफूडी स्टार्टअप से जुड़ गई थीं और साल 2016 तक उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया था।

-इसके बाद योगिता बिहानी मुंबई शिफ्ट हो गई थीं और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन में सेल्स और मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया था। बाद में, उन्होंने साल 2018 तक ट्रिलियो में मैनेजर (सेल्स एंड ऑपरेशंस) के रूप में काम किया था। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी पर एकता कपूर के फेमस शो दिल ही तो है में पलक शर्मा का रोल निभाया था।

-फिल्म 'द केरला स्टोरी' में योगिता बिहानी ने निमाह मैथ्यूज की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और योगिता की भी काफी पॉपुलैरिटी बढ़ी थी।

आर्यमान की मां अर्चना पूरन सिंह की कमाई

-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये की फीस मिलती है। वह शो के एक सीजन में 8 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। इसके अलावा फिल्म, कॉमेडी शोज और सोशल मीडिया से भी वह मोटी कमाई करती हैं।

-वहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह करीब 235 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। उनका मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान विला है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बंगले की खूबसूरती और सुख-सुविधाएं देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+