कौन हैं तृषा कर मधु जिनके Leak MMS ने हिला दी थी भोजपुरी इंडस्ट्री? बयां किया ऐसा दर्द, क्या हुआ था मामला?
Trisha Kar Madhu: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस तृषा कर मधु एक्टिंग से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तृषा कर मधु ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने जीवन के संघर्षों और गहरे जख्मों के बारे में खुलकर बात करती दिखाई दी थीं।
तृषा कर मधु की पर्सनल लाइफ
तृषा कर मधु ने एक्टिंग की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की नींव रखी थी और फिर भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया। उनके अभिनय का जादू दर्शकों पर ऐसा चला कि उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा में भी काम किया है।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं तृषा
अपनी बोल्ड अदाओं और दमदार एक्टिंग के चलते तृषा कर मधु ने फैंस के बीच खास पहचान बना ली है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली तृषा ने अपनी पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है।
तृषा कर मधु का एमएमएस हुआ था लीक
आपको बता दें कि तृषा कर मधु की जिंदगी उस वक्त हिलकर रह गई थी जब तीन साल पहले सोशल मीडिया पर उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये वीडियो एक एमएमएस था जिसमें उन्हें कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ निजी पल शेयर करते हुए देखा गया था।
वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी
तृषा कर मधु के इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर तूफान मच गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का नाम ट्रेंड करने लगा था और हर जगह उनके खिलाफ चर्चाएं होने लगी थीं। इस वायरल वीडियो ने तृषा की छवि को गहरी चोट पहुंचाई थी और वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई थीं।
वीडियो में फूट फूटकर रो रही थीं तृषा कर मधु
-इसके कुछ समय बाद तृषा कर मधु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही थीं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनका वॉइस ओवर भी सुनाई दे रहा था जिसमें वह अपने दिल की बात शेयर कर रही थीं।
-इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद उनके फैंस भी भावुक हो उठे थे और कई यूजर्स ने कमेंट्स में उन्हें संवेदनाएं और हिम्मत दी थी। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने तृषा कर मधु को मजबूत बने रहने की सलाह दी थी। कई फैंस ने ये भी लिखा था कि बीता हुआ कल भले ही मुश्किल रहा हो, लेकिन उन्होंने जिस हिम्मत से जिंदगी का सामना किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।
-तृषा कर मधु का ये वीडियो सिर्फ एक भावनात्मक अभिव्यक्ति नहीं थी बल्कि एक ऐसी महिला की आवाज थी, जिसने समाज की कठोरता के बीच खुद को संभालने की जंग लड़ी है। उनके संघर्ष की ये कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो कभी न कभी किसी न किसी दर्द से गुजरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications