'47 साल का इंतजार', कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस? जिसने ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर जताई खुशी
मिडिल-ईस्ट में जंग के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। दोनों तरफ से लगातार हमले जारी हैं। इसकी वजह से लोगों में जान का खतरा बना हुआ है।
इजरायल की तरफ से जारी इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। उनके निधन के बाद देश में राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी खामनेई की मौत पर रिएक्ट किया है।

एलनाज नोरौजी का बयान
खामेनेई की मौत के बाद Elnaz Norouzi ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खामेनेई की मौत को "सबसे बड़ी खबर" बताया। इसके अलावा उन्होंने लिखा, ये खबर हमारे लिए बहुत अविश्वसनीय है। पिछले 47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान महान है। साथ ही एलनाज ने थैंक्यू और वाली स्टोरी भी लगाई है।
कौन हैं एलनाज?
एलनाज एक ईरानी-जर्मन मूल की एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने मॉडिलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में पाकिस्तानी फिल्म मान जाओ ना से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। यहां उन्हें नेटफ्लिक्स की 'सेक्रेड गेम्स' में ज़ोया मिर्ज़ा के किरदार से पहचान मिली। उनकी फिल्मोंग्राफी में 'हलो चार्ली''जुगजुग जीयो' और 'राष्ट्र कवच ओम' जैसी हिंदी फिल्में शामिल हैं। वहीं, ओटीटी पर 'अभय' और 'मेड इन हेवन' (सीज़न 2) में काम किया है।
महिलाओं के अधिकारों की आवाज
एलनाज पहले भी ईरान में महिलाओं के अधिकार और आजादी के मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं। हिजाब जैसे नियमों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में भी उन्होंने समर्थन जताया था।फिलहाल, युद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुई है और पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications