कौन हैं मिस्ट्री मैन तलविंदर? जिन्हें डेट कर रहीं दिशा पाटनी! वायरल हुआ कपल का रोमांटिक VIDEO

Who is Talwiinder: नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई भव्य शादी की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि सोशल मीडिया पर एक नए वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' दिशा पाटनी (Disha Patani) को मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर (Talwiinder) के साथ बेहद करीब देखा गया।

दोनों को हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए बातचीत करते देख फैंस अब यह कयास लगा रहे हैं कि क्या दिशा को अपना नया प्यार मिल गया है? आइए जानते हैं इस मुलाकात का क्या है सच?

who is talwiinder

उदयपुर की शादी से वायरल हुआ VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस क्लिप में दिशा पाटनी और तलविंदर एक साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार भी बातचीत करते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर उनकी केमिस्ट्री ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

Who is Talwiinder: कौन हैं तलविंदर?

दिशा पाटनी के साथ नाम जुड़ने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह मिस्ट्री मैन कौन है? दरअसल, तलविंदर सिंह सिद्धू (Talwiinder) एक उभरते हुए पंजाबी गायक, गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म नवंबर 1997 में पंजाब के तरनतारन में हुआ था। तलविंदर की सबसे बड़ी पहचान उनका चेहरा छिपाना है। वे अक्सर फेस पेंट में नजर आते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे चाहते हैं कि लोग उनके चेहरे के बजाय उनके संगीत पर ध्यान दें।

म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम

तलविंदर ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब और साउंडक्लाउड पर कवर सॉन्ग्स से की थी। साल 2022 में उनके गानों 'Dhundhala' और 'Funk Song' ने इंस्टाग्राम रील्स पर धूम मचा दी थी। अक्टूबर 2024 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'Misfit' रिलीज किया, जिसे काफी सराहना मिली। उन्होंने और भी कुछ सुपरहिट गानों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+