कौन है 'स्त्री 2' का खौफनाक 'सरकटा', पुलिस कॉन्स्टेबल को बनाया गया विलेन, जानें पूरा सच
Stree 2 Sarkata: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। पहले ही वीकेंड में इस फिल्म ने देशभर में 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से भी आगे बढ़ गई है।
'स्त्री 2' में सरकटे का रोल का पूरा सच
-इस बार फिल्म में जहां एक तरफ स्त्री को इंसाफ मिला है, तो वहीं सरकटे का आतंक भी देखने को मिला है। सरकटे के आतंक के साथ-साथ अक्षय कुमार के कैमियो ने जो ट्विस्ट पैदा किया है, उसने तो दर्शकों के होश ही उड़ा दिए।

-बिना सिर वाले विलेन ने इस बार चंदेरी के लोगों ही नहीं, दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। आपको बता दें कि 'स्त्री 2' में जिसने सरकटे का रोल प्ले किया है, उसका नाम सुनील कुमार है और वह जम्मू के रहने वाले हैं। उन्हें 'जम्मू का ग्रेट खली' कहा जाता है।
-साल 2019 में वह डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा भी रहे थे। उनका सपना अब भारत को WWE में रीप्रेजेंट करने का है।
रेसलर और पुलिस कॉन्स्टेबल है सरकटा
-सुनील कुमार एक बेहतरीन रेसलर हैं और वह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एक कॉन्स्टेबल के रूप में काम करते हैं। सुनील कुमार इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सनी जाट के नाम से जानते हैं। इंस्टा बायो में उन्होंने बताया है कि वह एक एक्टर, एथलीट और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।
-आपको जानकर हैरानी होगी कि सरकटे का रोल निभाने वाले सुनील कुमार की हाइट 7.7 फुट है। उन्हें 'द ग्रेट अंगार' के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि सुनील कुमार को उनकी कास्टिंग टीम ने खोजकर निकाला था।
सरकटे वाले सीन्स कैसे हुए थे शूट
फिजीक और हाइट की वजह से सुनील कुमार को इस फिल्म के विलेन के रूप में साइन कर लिया गया था। अमर कौशिक ने बताया कि सीजीआई के जरिए सरकटा का चेहरा बनाया गया था और बाकी सुनील कुमार के बॉडी के शॉट्स लिए गए थे। कुल मिलकार दर्शकों को सरकट का रोल खूब पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications