'मैंने नशे में BF के साथ', कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर? वायरल वीडियो ने मचाई तबाही, क्रिकेटर Shreyas Iyer से संबंध

Who is Shresta Iyer: आईपीएल (IPl 2026) के मैदान पर जहां श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी से सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

कॉमेडी शो में खुला श्रेष्ठा अय्यर की पर्सनल लाइफ का राज
दरअसल श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रनित मोरे के शो में नजर आई थीं। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का था लेकिन इसी बीच उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे। जब उनसे शराब पीने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ बताया कि अब उन्होंने ड्रिंक करना छोड़ दिया है।

Shresta Iyer

'एक रात में ही अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया'

-इसके बाद जब श्रेष्ठा अय्यर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी शराब पीकर कुछ अजीब किया है तो उनका जवाब सुनकर हर कोई चौंक गया था। श्रेष्ठा अय्यर ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी एक करीबी दोस्त ने शराब पीकर एक ही रात में अपने-अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था। उन्होंने बताया कि ये फैसला उन्होंने अचानक लिया था और दोनों ने मिलकर तय किया था कि अब रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए।

-दिलचस्प बात ये रही कि जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके पार्टनर टॉक्सिक थे तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि रिश्ते खराब नहीं थे, बस उन्होंने साथ मिलकर ये कदम उठाने का फैसला किया।

'फोन पर नहीं, आमने-सामने किया ब्रेकअप'

इस पूरे किस्से में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया, जब श्रेष्ठा अय्यर ने बताया कि उन्होंने ब्रेकअप फोन पर नहीं बल्कि आमने-सामने किया था। ये बात दर्शकों को और ज्यादा हैरान कर गई क्योंकि आमतौर पर ऐसे फैसले लोग फोन या मैसेज के जरिए लिए जाते हैं।


कौन हैं श्रेष्ठा अय्यर?

श्रेष्ठा अय्यर भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन होने के साथ साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं। वह एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर के रूप में जानी जाती हैं। वह म्यूजिक वीडियो एग्रीमेंट 'कर ले' में भी नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

-जैसे ही श्रेष्ठा अय्यर का वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। फैंस श्रेष्ठा के इस खुलासे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे मजेदार बता रहा है तो कोई इसे हैरान करने वाला।

-जहां एक ओर श्रेयस अय्यर आईपीएल 2026 में अपनी टीम पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में जुटे हैं, वहीं उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर अपने बेबाक अंदाज और दिलचस्प खुलासों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये वायरल वीडियो इस बात का सबूत है कि आज के दौर में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ भी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा का विषय बन जाती है जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+