कौन हैं शान आर ग्रोवर जो 'सैयारा' में बने थे अनीत पड्डा के एक्स बॉयफ्रेंड? मोहित सूरी ने कैसे ढूंढा इन्हें?
Shaan R Grover: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है और अभी भी इसका दमदार प्रदर्शन जारी है। इस रोमांटिक ड्रामा से न सिर्फ अहान पांडे और अनीत पड्डा, बल्कि शान आर ग्रोवर ने भी बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है।
'सैयारा' में शान आर ग्रोवर ने किया काम
शान आर ग्रोवर ने इस फिल्म में वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के एक्स बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई है, जिसमें कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। हालांकि उन्होंने पहले कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया था, लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर पहली बार फिल्म 'सैयारा' में ही देखा गया है।

कौन हैं शान आर ग्रोवर?
-जानकारी के अनुसार शान आर ग्रोवर ने फिल्म 'सनम तेरी कसम' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। शान आर ग्रोवर ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद मुंबई के जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले, उन्होंने कैमरे के पीछे काम किया था।
-शान आर ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की दुखद रोमांटिक फिल्म 'सनम तेरी कसम' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। इसके अलावा, उन्होंने फेमस कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के अंडर एक अभिनेता के रूप में ट्रेनिंग ली है।
-शान आर ग्रोवर ने थिएटर, वर्कशॉप और ऑडिशन के माध्यम से लगातार अपने हुनर को निखारा है। वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं जिनमें नेटफ्लिक्स की फिल्म 'नोबलमैन', 'रूहानियत', 'लीक्ड' और 'दस जून की रात' जैसे वेब शोज शामिल हैं।
-शान एक एक्टर के रूप में बड़ा ब्रेक पाने से पहले लगभग 4 से 5 साल लगातार ऑडिशन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1000 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दिए थे। कई असफलताओं के बावजूद, उन्होंने दृढ़ निश्चय बनाए रखा, इस विश्वास के साथ कि उनके लिए कुछ बड़ा लिखा गया है और सैयारा उनके लिए वह महत्वपूर्ण मोड़ बन गया।
अनन्या पांडे के भाई हैं अहान पांडे
वहीं फिल्म 'सैयारा' के लीड हीरो अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक्टर अहान पांडे की बहन हैं। अहान पांडे ने खुद बताया था कि अनन्या पांडे को देखकर ही उन्हें एक्टिंग करने का खुमार छाया था।
'सैयारा' ने रिलीज के 4 दिन में ही कमा लिए 100 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ये दो नए कलाकारों वाली एकमात्र भारतीय फिल्म बन गई है जिसने 4 दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। अक्षय विदवानी द्वारा निर्मित और यशराज फिल्म्स की इस मूवी का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो 'आवारापन', 'जहर', 'आशिकी 2', 'मर्डर 2', 'एक विलेन', 'मलंग' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications