कौन है सना सुल्तान के शौहर मोहम्मद वाजिद? इंस्टाग्राम से सामने आई सच्चाई
Who Is Mohammad Wazid: बिग बॉस ओटीटी 3 से फेमस हुईं सना सुल्तान खान ने हाल ही में गुपचुप निकाह कर लिया है। सना ने हाल ही में मदीना में मोहम्मद वाजिद से शादी की है। कपल के निकाह की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।
सना सुल्तान ने गुपचुप की शादी
हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी है कि आखिर सना सुल्तान के शौहर मोहम्मद वाजिद कौन हैं और उन लोगों ने चुपचुप शादी क्यों की। सना सुल्तान ने अपनी शादी के बारे में पहले कोई जिक्र नहीं किया था।

कौन हैं मोहम्मद वाजिद?
उन्होंने लोगों को नहीं बताया था कि वह मोहम्मद वाजिद से निकाह करने वाली हैं। मोहम्मद वाजिद के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनसार वह भी मनोरंजन जगत से ही जुड़े हुए हैं। वाजिद के इंस्टा बायो में लिखा है कि बॉलीवुड, टाइम ट्रैवलर और म्यूजिक। उन्होंने मुंबई की लोकेशन को भी टैग किया है। ऐसे में ये कहा जा कता है कि वह मुंबई में ही रहते हैं।
सना ने शेयर किया पोस्ट
सना सुल्तान ने अचानक ही अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को चौंका दिया है क्योंकि इसके पहले सना ने अपने रिलेशन में होने या निकाह के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था।
नहीं दिखा मोहम्मद वाजिद का चेहरा
सना सुल्तान ने अपने इंस्टाग्राम पर निकाह की कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना सुल्तान के शौहर मोहम्मद वाजिद का चेहरा नहीं दिख रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए सना ने बेहद लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
'विटामिन डब्ल्यू से निकाह कर लिया है'
सना सुल्तान ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने सबसे पवित्र स्थान, मदीना में अपने वाजिद जी, अपने विटामिन डब्ल्यू से निकाह कर लिया है। सना के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications