कौन हैं सहर बंबा? जो शाहरुख के बेटे आर्यन खान की सीरीज की हैं हीरोइन, देओल परिवार से खास कनेक्शन
18 सितबंर को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' रिलीज हो रही है। इस सीरीज को आर्यन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। हाल ही में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। जिसमें पूरा खान परिवार साथ नजर आया है। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी और सहर बंबा लीड रोल में हैं।
दोनों की खूब सराहाना हो रही है। इस सीरीज की कहानी फिल्म इंडस्ट्री में इनसाइडर और आउटसाइडर पर बेस्ड है। सहर बंबा का किरदार सुपरस्टार की बेटी का है। लक्ष्य बाहरी है और सुपरस्टार बनना चाहता है। सहर बंबा के पिता के रोल में बॉबी देओल हैं। लेकिन सवाल ये है कि आर्यन की सीरीज में काम करने वाली ये सहर हैं कौन? इसलिए इस रिपोर्ट में हम आपका सहर से परिचय करवाते हैं।

सहर बंबा (Sahher Bambba) का जन्म शिमला में साल 1996 में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिमला में की और बाद में सपनो की नगरी मुंबई शिफ्ट हो गईं। तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। मुंबई में उन्होंने जय हिन्द कॉलेज में एडमिशन ले लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए ऑडिशन देने शुरू कर दिए। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का शौक था। हालांकि मुंबई आने के लिए उन्हें अपने घर वालों को खूब मनाना पड़ा। मुंबई में एक्टिंग के लिए उन्होंने अपना असली स्ट्रगल शुरू किया।
एक इंटरव्यू में सहर ने बताया था, मुंबई में मैं 8 लड़कियों के साथ एक कमरे में रहती थी। ऑडिशन का मुझे कोई आइडिया नहीं था। मैं चर्चगेट (साउथ मुंबई का एक इलाका) से लोकल ट्रेन पकड़ती थी और ऑडिशन के लिए जाती थी। फिर भी कुछ क्रैक नहीं हो रहा था। तब में मुझे बॉम्बे टाइम्स फ्रेश फेस नाम के ब्यूटी पैजेंट के बारे में पता चला। साल 2016 में मैंने इसमें हिस्सा लिया और जीता। तब सनी देओल अपने बड़े बेटे करण को लॉन्च करने वाले थे। वो उस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे। किसी प्रकार मुझे इसके लिए बुलाया गया मैंने ऑडिशन दिया। फिर मैं सिलेक्ट हुई। लेकिन मुझे तबतक नहीं पता था कि मैं सनी देओल की फिल्म में काम कर रही हूं। इस तरह साहेर का देओल परिवार से कनेक्शन है।
'पल पल दिल के पास' से साहेर ने अपना डेब्यू किया। इसके बाद वो 'द एम्पायर' और 'दिल बेकरार' जैसी सीरीज में नजर आईं। उनकी पिछली फिल्म 2024 में 'द मिरांडा ब्रदर्स' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वो आर्यन की सीरीज में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications