कौन है 'सागर दी वोट्टी' जिसके गाने पर रील्स बना रही दुनिया, 19 साल बाद वायरल हुआ सॉन्ग, कहां से आया ये गाना?
Sagar Di Votti Song: 'इमीजेटली है कोई मेरी मजबूरी, मैनूं छेती दे डरेवरी सिखा' आजकल इस गाने पर हर कोई रील्स वीडियो बनाने में लगा हुआ है। इस गाने को लेकर पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर वीडियोज की भरमार देखी जा रही है। इस ऑडियो ट्रैक पर हर कोई डांस करता नजर आ रहा है।
सागर और उसकी वोहटी कौन है
लोग इस गाने पर ऐसे टूट पड़े हैं कि इंस्टाग्राम पर जहां भी देखो, बस एक ही गाना सुनाई पड़ रहा है। लेकिन ये गाना कहां से आया है? सागर और उसकी वोहटी कौन है? आइए आपको इन सभी सवालें को सही जवाब देते हैं।

गाने पर बन रहे हैं ताबड़तोड़ वीडियोज
आज के डिजीटल टाइम में इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाना सिर्फ मनोरंजन का एक जरिया नहीं है। इस इंस्टाग्राम रील्स ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया है। इन दिनों एक गाना खूब वायरल हो रहा है, जिसके बोल हैं- इमीजेटली है कोई मेरी मजबूरी, मैनूं छेती दे डरेवरी सिखा। आपने भी इस ऑडियो को इंस्टाग्राम पर अबतक सुन लिया होगा। इस गाने पर इस समय ताबड़तोड़ वीडियोज बनाए जा रहे हैं।
इस गाने में दो लोग आपस में बात कर रहे हैं
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह तक ने इस गाने पर वीडियो बनाया है। गाने को सुनने वाले और इस पर वीडियो बनाने वालों में से ज्यादातर लोगों को सागर और उसकी वोहटी के अलावा कुछ समझ नहीं आया होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस गाने में दो लोग आपस में बात कर रहे हैं।
साल 2005 में रिलीज हुआ था ये सॉन्ग
ये गाना साल 2005 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल हैं- सागर दी वोहटी लेती इंडिका चला, इमीजेटली है कोई मेरी मजबूरी, मैनूं छेती दे डरेवरी सिखा। इसका मतलब है- सागर की जो पत्नी है वो इंडिका चला सकती है। ऐसे में मेरी भी कोई मजबूरी है, जिसकी वजह से मुझे भी जल्दी ही गाड़ी चलाना सिखा दो।
19 साल पहले रिलीज हुआ गाना अब हो गया वायरल
जानकारी के अनुसार इस गाने में अमृतसर के गांडीविंद गांव के रहने वाले सतनाम सागर और पत्नी शरणजीत शम्मी की बात की जा रही है। इस गाने को भी सतनाम सागर ने ही गाया है। इन दिनों कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर इस पर वीडियो बना रहे हैं जिसके चलते 19 साल बाद ये गाना वायरल हो रहा है। 19 साल पहले आए एक गाने ने इंस्टाग्राम पर इस समय धूम मचा रखी है। लोग इस पर जमकर रील्स बना रहे हैं और अपलोड करने के बाद उन्हें शानदार व्यूज भी मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications