Pawan Singh: 'माथे पर टीका, कंधे पर हाथ', कौन है पवन सिंह के साथ नजर आई ये हसीना? वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल
Pawan Singh Mystery Girl: भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है एक खूबसूरत चेहरा, जिसके साथ पवन सिंह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोग पवन सिंह की नई 'मिस्ट्री गर्ल' कह रहे हैं। एक तस्वीर में तो माथे पर टीका लगाए पवन सिंह उस लड़की के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई पड़ रहे हैं इसलिए लोगों के बीच में उस लड़की और पवन सिंह को लेकर खलबली मच गई है।
दरअसल पवन सिंह के साथ में जो लड़की वायरल फोटो में दिख रही हैं उनका नाम महिमा सिंह है, उन्होंने पवन सिंह के साथ एक अनाम फिल्म साइन की है। महिमा सिंह फोटो में काफी आत्मविश्वास से भरी दिखाई पड़ रही हैं।

वो मूल रूप से यूपी के बांदा की रहने वाली हैं और इससे पहले वो कई वीडियोज में दिखाई पड़ चुकी हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना 1600 साड़ी काफी हिट हुआ है। वो रील्स भी बनाती है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उनके इंस्टा पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Pawan Singh और महिमा सिंह को लेकर खलबली
सबसे खास बात ये है पवन सिंह और महिमा सिंह दोनों साथ में काफी फ्रेश और कूल दिखाई दे रहे हैं। पवन सिंह के फैंस ने वायरल तस्वीर पर काफी अच्छे कमेंट किए हैं। महिमा के लुक और स्टाइल ने भी लोगों का ध्यान खींचा है और उनकी एंट्री को इंडस्ट्री के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है।
Pawan Singh की फैन हैं महिमा सिंह
महिमा खुद भी पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, उन्होंने मीडिया में बात करते हुए कहा कि 'वो अपने आप को लकी मानती है क्योंकि उन्हें पवन सिंह के साथ काम करने का मौका मिला है।'

'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली बड़ी सफलता
5 जनवरी 1986 को आरा में जन्मे पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक भोजपुरी गायक के रूप में की। साल 1997 में उनका पहला एल्बम आया, लेकिन असली पहचान उन्हें 2008 में आए सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' से मिली। यह गाना आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे आइकॉनिक गीत माना जाता है।
Pawan Singh का फिल्मी करियर
गायकी में सफलता के बाद पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। एक्शन, रोमांस और इमोशन-हर किरदार में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। पवन सिंह की आवाज़ को भोजपुरी संगीत की पहचान कहा जाता है। उनके गाने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज लाते हैं।

Pawan Singh ने की दो शादी
पवन सिंह का निजी जीवन हमेशा विवादों में रहा है, उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, जिसने शादी के कुछ वक्त बाद ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका अफेयर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रहा, सभी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन पवन सिंह ने उन्हें छोड़कर बलिया की ज्योति सिंह से विवाह कर लिया और दोनों अब तलाक का केस लड़ रहे हैं।

भोजपुरी का 'पावर स्टार' Pawan Singh
पवन सिंह कई बार अपने बयानों, गानों के बोल और निजी जीवन को लेकर विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके फैंस आज भी उन्हें भोजपुरी का 'पावर स्टार' मानते हैं।पवन सिंह सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो हर नए गाने और फिल्म को सुपरहिट बना देती है।
पुरस्कार और सम्मान
- भोजपुरी सिनेमा के कई सर्वश्रेष्ठ गायक और अभिनेता पुरस्कार
- सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स
- यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी कलाकारों में शामिल












Click it and Unblock the Notifications