कौन है यह शख्स? जो बॉलीवुड की हर खूबसूरत बाला के साथ पार्टियों में आता है नजर
सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने सिनेमा जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हुई है। ओरी को अकसर पार्टियों में मशहूर हस्तियों के साथ देखा जाता है। वे अपने सिनेमा बडी के साथ अच्छा वक्त बिताते हैं। तस्वीरें शेयर करके वो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं।
हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर नवरात्रि समारोह के बीच शनिवार शाम को नवरात्रि समारोह के बीच शनिवार शाम को पार्टी से तस्वीरें शेयर की थीं। कभी जाह्नवी कपूर तो कभी सुहाना, सारा अली खान तो कभी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ वे फन करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में लोगों के दिमाग में यही सवाल उठता है कि आखिर के ओरी हैं कौन, जो बॉलीवुड के ए लिस्टर सेलिब्रिटीज के साथ टॉप एक्ट्रेसेस के साथ तस्वीरें क्लिप करवाते हैं।

एक सवाल जो काफी समय से सोशल मीडिया और बॉलीवुड के शौकीन फॉलोअर्स के बीच घूम रहा है, वो है, ओरी कौन है और वो क्या करता है? बताते चलें कि ऑरी के नाम से लोकप्रिय ओरहान अवत्रामणि एक सोशल मीडिया स्टार, फैशन आइकन, ट्रैवलर और जान्हवी कपूर, सारा अली खान, निसा देवगन, ख़ुशी कपूर और अन्य जैसे बॉलीवुड के अगली पीढ़ी के स्टार्स के सबसे अच्छे दोस्त हैं। फिल्म प्रीमियर में भाग लेने से लेकर, दुनिया भर के फैशन शो से लेकर बॉलीवुड पार्टियों तक, ओरी काफी फेमस हैं।
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे उनके प्रोफेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं खुद पर काम कर रहा हूं। मैं जिम जा रहा हूं और खूब आत्मचिंतन कर रहा हूं। आपको पता है। मैं ये सब कर रहा है। खैर ये एक अच्छी जिंदगी जीने जैसा लगता है। ऐसा नहीं है?
बताते चलें कि ओरी इंस्टाग्राम पर 371K फॉलोअर्स के साथ एक शानदार जिंदगी जीते हैं। महंगे कबर्ड्स से लेकर शानदार कारों तक उनके कलेक्शन में शामिल हैं। वे एक सेल्फ मेड फैशन आइकॉन हैं।












Click it and Unblock the Notifications