कौन है निधि तपाड़िया जिसने सरेआम शाहरुख खान के साथ की ऐसी हरकत, किंग खान ने भी उस लड़की के साथ.....
Shah Rukh Khan and Nidhi Tapadia: कुछ दिनों पहले ही कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का मैच खेला गया था। इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए इडेन गार्डन पहुंचे थे।
पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया
वहीं दूसरी तरफ इस मैच को देखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया भी स्टेडियम में मौजूद थीं। इस मैच के स्पेशल मूमेंट्स के अलावा एक खास वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निधि ने शाहरुख खान को लगाया था गले
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का एक स्पेशल वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि किंग खान को मैदान के बीच में गले लगा रही हैं। निधि मैच खत्म होने के बाद दौड़कर मैदान के बीच में जाकर शाहरुख खान को जोर से हग कर लेती हैं।
शाहरुख खान ने भी निधि की पीठ थपथपाई थी
वहीं शाहरुख खान भी निधि को हग करते हैं और उसकी पीठ थपथपाते हैं। निधि तपाड़िया ने इस वीडियो क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इस खास पल के लिए शाहरुख खान का शुक्रिया अदा भी किया है।
एक्ट्रेस और मॉडल हैं निधि तपाड़िया
आपको बता दें कि शाहरुख खान को हग करने वाली निधि तपाड़िया नासिक की रहने वाली हैं। निधि एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। निधि कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह टीवी के फेमस क्राइम शो सीआईडी में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को अक्सर दिल्ली कैपिटल्स टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है और वह स्टेडियम में लाइव मैच देखते हुए स्पॉट होती हैं।
पृथ्वी शॉ ने शेयर की थी निधि की फोटो
जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने साल 2024 के वैलेंटाइन डे के मौके पर निधि तपाड़िया के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उसके बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications