कौन हैं मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा, जानें कैसे हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Malaika Arora Father Died: बॉलीवुड की नंबर वन डांस क्वीन मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। ये घटना आज यानी 11 सितंबर 2024 सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है।

पुणे से मुंबई रवाना हुईं मलाइका अरोड़ा
इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। एक्ट्रेस के पिता के सुसाइड के कारणों का पता अभी नहीं चला है। वहीं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी अपने परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
फाजिल्का के पंजाबी हिंदू थे अनिल अरोड़ा
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे जबकि उनकी मां, जॉयस पॉलीकार्प, एक मलयाली ईसाई हैं। मलाइका का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। जब वह 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था और वह अपनी मां और बहन अमृता के साथ मुंबई के चेंबूर इलाके में शिफ्ट हो गई थीं।
भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे मलाइका के पिता
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा एक समय पर भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे। पिता अनिल अरोड़ा को मलाइका अरोड़ा का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पंसद नहीं था। यही कारण है कि मलाइका और उनकी बहन मां के साथ अलग रहते थे।
साल 2023 से बीमार चल रहे थे मलाइका के पिता
साल 2023 में अनिल अरोड़ा को हेल्थ की कई समस्याओं के चलते मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। वहीं मलाइका को मां जॉइस के साथ हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया था। हालांकि उनके ट्रीटमेंट की वजह सामने नहीं आ सकी थी। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनकी हेल्थ की समस्याओं को लोगों से छुपाया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications