कौन हैं रीटा भट्टाचार्य? जिनके सनसनीखेज दावों के बाद सिंगर कुमार सानू ने किया मानहानि का केस
Kumar Sanu ex-wife Rita Bhattacharya: बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने 90 के दशक में अपने सुरीले और रोमांटिक गानों से हर दिल को छुआ। "मेलोडी किंग ऑफ बॉलीवुड" के नाम से मशहूर सिंगर कुमार सानू ने जिस गाने को अपनी आवाज दी वो सदाबहार बन गया। गानों को सुरों में पिरोने वाले कुमार सोनू अपनी एक्स वाइफ और अपनेपारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।
कुछ समय पहले बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने अपने दर्दनाक अनुभवों को साझा करते हुए सिंगर को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे और उन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब कुमार सानू ने रीता पर ₹50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिससे उनके रिश्ते की कड़वाहट अब सार्वजनिक तौर पर सामने आई है।

विवाद की शुरुआत 'बिग बॉस 19' के दौरान हुई, जब अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने शो के दौरान कुमार सानू संग अपने अफेयर की पुष्टि की। इसके बाद रीता भट्टाचार्य ने फिल्म विंडो यूट्यूब चैनल समेत अन्य चैनल को दिए इंटरव्यू में कुमार सानू पर रंगरलियां मनाने का आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए थे।
रीटा के आरोपों के बाद कुमार सानू ने दर्ज करवाया केस
रीटा ने आरोप लगाया है कि शादीशुदा होते हुए भी कुमार सानू के कई प्रेम संबंध थे। जब रीटा प्रेंग्नेंट थी तब उन्हें कुमार सानू ने भूखा-प्यासा रखा,घर से बाहर न निकलने देने का आरोप भी लगाया। इन्हीं बयानों से नाराज़ होकर कुमार सानू ने उन पर ₹50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है।
कौन हैं रीटा भट्टाचार्य?
रीटा भट्टाचार्य कुमार सानू की पहली पत्नी हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिको, जस्सी (या जेसी), और जान कुमार सानू हैं। सिंगर के संघर्ष के दिनों में साथ थीं।
कुमार सानू और रीटा साल 1986 में लव मैरिज की थी और लेकिन 1994 में उनका तलाक हो गया। कुमार सानू से अलग होने के बाद तीनों बच्चों की परवरिश अकेले रीटा ने ही की हैं। अनुमान है कि कुमार सानू से तलाक के समय रीटा को भारी-भरकम रकम मिली और अभी भी गुजारे-भत्ते के तौर पर मोटी रकम मिलती होगी। जिससे वो अपना जीवन-यापन कर रही हैं। हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली रीता अब इस विवाद के चलते सुर्खियों में हैं।
कैमरे के सामने रो पड़ी थीं रीटा
कुमार सानू के शुरूआती करियर में दौरान संघर्ष के दिनों में साथ निभाने वाली सिंगर की पहली पत्नी रीटा ने चैनल के सामने राेते हुए आपबीती बयां की थी। उन्होंने कुमार सानू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स होने का दावा किया है साथ ही कहा कुमार सानू ने उनकी प्रेग्रेंसी के दौरान उन्हें टॉर्चर किया। इतना ही नहीं उन्होंने कुमार सानू और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर बड़े ही शॉकिंग खुलासे किए।
कुमार सानू और रीटा भट्टाचार्य का क्यों हुआ तलाक?
दो लोगों के रिश्ते में दरार आई थी जब कुमार सानू के पेशेवर जीवन में सफलता बढ़ी। मीडिया में ये लिखा गया कि निजी व्यवहार बदलने लगा। एक और वजह जो रिपोर्ट्स में है, वो है कुमार सानू के कथित अफेयर और घरेलू हिंसा के कारण ये दोनों अलग हुए। रीटा ने ये भी दावा किया है कि उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उनका और उनके परिवार का व्यवहार बहुत क्रूर था - जैसे कि खाना नहीं देना, घर से बाहर नहीं जाने देना, घर के अंदर लॉक‐डाउन जैसा माहौल था। तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई थी और रीटा को बच्चों की कस्टडी मिली।
बिग बॉस में कुमार सानू को लेकर हुआ था ये खुलासा
ध्यान रहे अभिनेत्री कुनिका के बेटे अयान लाल ने 'बिग बॉस 19' में स्वीकार किया था कि उनकी मां का एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर था और उन्होंने सानू के साथ अपने रिश्ते को "गहराई से जहरीला" बताया था। जिसके बाद सिंगर के वाइफ ने पांच सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
एक्स वाइफ ने किए ये 5बड़े खुलासे?
"कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स थे मुझे टॉचर्र किया"
रीटा ने कहा, कुमार सानू ने जो गुल खिलाए वो अब सामने आ रहे हैं। मेरी नाक के नीचे कुमार सानू के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स चल रहे थे, उन्हीं में से ये एक था। रीटा ने खुलासा किया कि कुमार सानू बहुत इनसिक्योर थे, वो मुझे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। घर से बाहर निकलना रीटा ने खुलासा किया कि कुमार सानू की जो जिंदगी थी, मुझे उसे ब्रीच करना अलाउड नहीं था। रीटा ने बताया कि उन्हें वैक्सीन तक करवाने अलाउड नहीं था। वो जब तक कुमार सानू के साथ रहीं ना उन्होंने मेकअप किया, काजल तक नहीं लगाया।
"प्रेग्नेंसी में मुझे खाना नहीं देते थे"
रीटा ने कहा उन्हें प्रेग्नेंसी में उलटी आती थी तो खाना नहीं देते थे और तरह तरह से टॉचर्र सहते हुए मैंने अपने बेटे जान को जन्म दिया। उन्होंने कहा लेजेंड ने पूरी दुनिया देखी, कामयाबी देखी लेकिन वो अपनी गर्भवती पत्नी के खाने तक को कंट्रोल करता था। किचन लॉक कर दिया जाता था मुझे और मेरे बच्चों को खाना नहीं मिलता था।
"परिवार में "बेशर्मी" का माहौल था"
रीटा भट्टाचार्य ने दावा किया है कि गायक कुमार सानू के साथ उनके रिश्ते में खटास आने का कारण सानू की "रंगरलिया" थीं। रीटा के अनुसार, उनके परिवार में "बेशर्मी" का माहौल था, जहाँ उनके पिता ने भी बुढ़ापे में दूसरी शादी कर ली थी और हर दिन अपनी नई पत्नी से मिलने के लिए तैयार होकर जाते थे।
कुमार सानू की बहन पर लगाया ये आरोप
रीटा ने सानू पर आरोप लगाया कि उनके 45 वर्षीय विवाहित बहन के कारण उनका परिवार टूटा। उन्होंने ये बहन, जिसके तीन बच्चे हैं और जिसका एक बेटा शादीशुदा है, अपने परिवार को छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ सानू के घर आ गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुमार सानू से अपील की थी कि वे उनकी बहन की जिंदगी बर्बाद न करें। हालांकि, रीटा के मुताबिक, सानू इस स्थिति से खुश थे क्योंकि वे भी ऐसा ही करना चाहते थे। रीटा ने दावा किया कि उनकी ननद गीत मुझसे कुमार सानू को अलग करने के लिए उसके साथ अलग कमरे में सोती थी और मैं अपने बच्चों के साथ अलग कमरे में सोती थी। सोनू के साथ जागती थी, खाती थी और दोनों रंगरलिया करते थे। रीटा ने आरोप लगाया उसकी दोनों बहनों ने मिलकर मेरा परिवार तोड़ा।
कुमार सानू की भतीजी के पांच बच्चे 5 पुरुषों से थे
रीटा ने कुमार सानू के भाई की बेटी को लेकर भी एक हैरान कर देने वाला दावा किया। रीटा भट्टाचार्य के अनुसार, "मेरे दूसरे जेठ की बेटी एक अलग स्वभाव की लड़की है। उसे शायद खुद भी नहीं पता होता कि वह क्या कह रही है या क्या कर रही है।" उन्होंने आगे बताया, "वह पांच अलग-अलग पुरुषों से पांच बच्चों की मां है, और उन सभी पांच बच्चों के पिता भी अलग-अलग हैं।"












Click it and Unblock the Notifications