जसवंत सिंह खालड़ा पर फिल्म बनाना दिलजीत दोसांझ को पड़ा भारी, 120 कट्स के बाद भी नहीं रिलीज हो पा रही पंजाब 95

Punjab 95: दिलजीत दोसांझ चर्चा में बने रहते हैं। उनके गाने आते ही चार्टबस्टर बन जाते हैं। दिलजीत जितने अच्छे सिंगर है उनते ही अच्छे एक्टर भी हैं। उनकी एक्टिंग सूरमा और चमकीला जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। दिलजीत की एक और फिल्म है। पंजाब 95 जिसकी अनाउंसमेंट 11 जनवरी, 2025 को हुई, जब उन्होंने फिल्म का पहला लुक शेयर किया।

17 जनवरी को दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X में फिल्म का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म 7 फरवरी को रिलीज दुनियाभर में रिलीज होगी। तब उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हो रही है। लेकिन कहानी इतनी आसान होती तो हम आपको नहीं बताते। 17 जनवरी के बाद इस फिल्म की रिलीज में एक पेंच आ गया। दिलजीत की फिल्म अभी तक क्यों नहीं आई, मुश्किल कहां आ रही है। पूरी टाइमलाइन आपको बताते हैं।

punjab 95

रिलीज के पहले दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बताया कि फिल्म अब 7 फरवरी को नहीं रिलीज होगी। खबर आई कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिल रहा है। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने पहले 85 कट्स लगाए। इसके बाद भी जब वो संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने कट्स की संख्या 120 कर दी। हालांकि जो टीजर रिलीज किया गया, वो बिना किसी कट के है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 120 कट्स लगाने के बाद भी सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को छुटकारा नहीं मिला है।

फिल्म का ये ट्रेलर देखिए

#दिलजीत की फिल्म के टीजर में क्या है
दिलजीत की फिल्म का टीजर की शुरुआत होती है कार में धमाके से। दूसरे फ्रेम में कुछ लोग आदमी को पीट रहे हैं। दंगा दिखता है। वाइस ओवर में अर्जुन रामपाल की आवाज आती है। पंजाब का इतिहास उठाकर देख लीजिए। नदियों के पानी का मसला हो या फिर ऑपरेशन ब्लू स्टार। इंदिरा गांधी का असैसिनेशन हो या फिर 1984 के दंगे। राष्ट्रपति के शासन से लेकर मुख्यमंत्री की हत्या तक। और अब...किस बात की कीम चुका रहा है पंजाब। फिर नजर आते जसवंत बने दिलजीत सिंह। फिल्म को हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी पहली फिल्म है। हनी पहले फिल्मों के लिए कास्टिंग करते थे।

#कौन हैं जसवंत सिंह कालरा
दिलजीत की फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बेस्ड है। जसवंत सिंह वो हैं जिन्होंने साल 1984-1994 के बीच पंजाब में जो विद्रोह हुए, उनमें जो सिख युवा लापता हुए और उनकी हत्या किए जाने की जांच की। वो दुनियाभर में चर्चा में तब आए, जब उन्होंने पंजाब पुलिस से जुड़ी 25,000 अवैध हत्याओं और दाह संस्कारों से जुड़े अपने रिसर्च दिखाई। साथ ही उन्होंने पुलिस ने सहयोग करने से इनकार करने वाले लगभग 2,000 पुलिस अधिकारियों की हत्या भी की थी। लेकिन 1995 में एक दिन अचानक वो गायब हो गए। जिसके बाद से उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि जसवंत सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने किडनैपिंग, मर्डर और कॉन्सपेरेंसी का मामला भी दर्ज करवाया था। लेकिन अभी तक उनका कुछ खास पता नहीं चला।

खै़र ये सब दिलजीत दोसांझ की फिल्म के साथ पहली बार नहीं हुआ था। पंजाब 95 से पहले इस फिल्म का नाम Ghallughara था। लेकिन सेंसर के चलते फिल्म के प्रोड्यूसर ने हाईकोर्ट का रुख किया। तब फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में होना था। लेकिन इसे उस समय स्क्रीनिंग लिस्ट से हटा दिया गया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म को और भी कई फिल्म फेस्टिवल से बाहर कर दिया गया।

कुछ दिनों पहले फिल्म के लीड एक्टर दिलजीत ने ये बताया कि 16 मई 2025 को फिल्म रिलीज होगी। लेकिन 16 मई निकल चुकी है। रिलीज को लेकर कोई खबर नहीं है। मेकर्स ने भी इस फिल्म पर चर्चा करनी छोड़ ही दी है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म में जसवंत सिंह खालड़ा की मौत पर प्रश्न उठाए गए हैं। जिस वजह से अभी तक फिल्म की रिलीज में दिक्कत आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+