Fighter Villain: कौन हैं फाइटर के खुंखार विलेन Rishabh Sawhney? दमदार एक्शन से ऋतिक रोशन को भी किया फेल
Who Is Rishabh Sawhney: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर दोनों की दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिली। इसी के साथ ऋतिक के दमदार एक्शन ने फैंस का खूब ध्यान खींचा।
इस सबके बीच फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए ऋषभ साहनी के काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर तरफ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। आतंकी के रोल में ऋषभ साहनी ने विलेन बनकर पहली बार ही फैंस का दिल जीत लिया। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन हैं और फिल्म फाइटर से पहले किन फिल्मों में काम किया है।

आपको बता दें कि, ऋषभ साहनी ने फिल्म फाइटर से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वह फिलहाल इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे हैं। वो कई सारी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। ऋषभ ने वेब सीरीज द इम्पायर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके साथ ही वह वेब सीरीज बेस्टसेलर में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी थी।
ऋषभ साहनी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने थिएटर में भी काम किया है। अब पहली बार उन्हें फिल्म फाइटर से बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिला है। इस फिल्म में उन्हें विलेन के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि, सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में फिल्म फाइटर की कहानी एयरस्ट्राइक पर आधारिक है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब पहले दिन थिएटर में भारी भीड़ फिल्म देखने पहुंची। वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण औऱ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।












Click it and Unblock the Notifications