कौन है दीपिका पादुकोण का एक्स बॉयफ्रेंड? जिसने सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' ठुकराया

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर काफी चर्चा है। इस शो को शुरू होने में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। इस बार शो 3 महीने की जगह 5 महीने तक चलेगा। बिग बॉस 19 से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में खबरें आईं कि शो में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें से एक यह भी है कि शो के घर में कोई जेल नहीं होगी।

'बिग बॉस 19' की कंटेंस्टेंट लिस्ट में कई लोगों के नाम सामने आए। जिनमें से कुछ लोगों ने इस शो में एंट्री लेने से खुद मना कर दिया। हालांकि अभी तक किसी भी नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। इन सबके बीच एक और चौंकाने वाला नाम सामने आया है। जिसका कनेक्शन एक समय पर दीपिका पादुकोण के साथ था।

Who is Deepika Padukone ex-boyfriend Muzammil Ibrahim

जिस कंटेस्टेंट का नाम आ रहा है, वो दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुज़म्मिल इब्राहिम की। जिनका नाम इस बार बिग बॉस 19 से जुड़ रहा था। हाल ही में उन्होंने हमारे सहयोगी फिल्मीबीट से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा,"बिग बॉस एक रियलिटी-बेस्ड शो है। कोई टैलेंट शो नहीं है। इसमें कोई टैलेंट है ही नहीं, तो मैं जाकर क्या करूंगा? यह शो मेरे जॉनर का नहीं है।"

उनसे आगे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कभी किसी रियलिटी शो में जाना चाहेंगे? इसके जवाब में मुज़म्मिल ने कहा कि मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया है। जिन्होंने भी मुझसे संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे टैलेंट-आधारित शो में जाने की इच्छा व्यक्त की।

बता दें, मुज़म्मिल इब्राहिम और दीपिका पादुकोण कथित तौर पर 2002 में रिलेनशिप में थे। तब दोनों ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर रहे थे। इस समय वो लगभग दो साल तक रिश्ते में थे। मुज़म्मिल की माने तो, दीपिका ने रिलेशनशिप की शुरुआत की थी। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने ही इसे खत्म कर दिया था। मुज़म्मिल ने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद वे संपर्क में थे लेकिन दीपिका की शादी के बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी।

biggboss.tazakhabar की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 के लिए अशनूर कौर, बसीर अली, एंटरटेनमेंट रिपोर्टर नयनदीप रक्षित, आवेज दरबार और नगमा मिराजकर कंफर्म कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं हालांकि इन नामों पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इन नामों की पुष्टि नहीं करता है। बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। ये पहली बार है जब शो टीवी से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+