कौन हैं दीपक सिंह जो शाहरुख खान की लाडली सुहाना के साथ आते हैं नजर, किंग खाने देते हैं इतनी सैलरी कि.....
Suhana Bodyguard Deepak Singh: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सुहाना खान जल्द ही अपने पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। सुहाना खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना काफी पॉपुलर स्टार किड है जो अपने पापा की तरह ही लोगों के बीच काफी फेमस हैं।
सुहाना खान के बॉडीगार्ड हैं दीपक सिंह
आपको बता दें कि पापा शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के काफी करीब है। किंग खान अपनी बेटी की हर ख्वाहिश को पूरा करते नजर आते हैं। सुहाना भी अक्सर अपने पापा के साथ ही नजर आती हैं। वहीं किंग खान ने अपनी लाडली की सुरक्षा की जिम्मेदारी दीपक सिंह को दे रखी है।

हीरोइन्स के बीच फेमस हैं दीपक सिंह
सुहाना खान के बॉडीगार्ड का नाम दीपक सिंह हैं जो इससे पहले कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह हीरोइन्स के बीच में काफी फेमस हैं। दीपक सिंह दीपिका पादुकोण से लेकर कैटरीना कैफ तक के बॉडीगार्ड रह चुके हैं।
रॉनित रॉय से है दीपक सिंह का कनेक्शन
आपको बता दें कि सुहाना खान के बॉडीगार्ड दीपक सिंह आगरा के रहने वाले हैं। उनके पिता एयरफोर्स में ऑफिसर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक सिंह एक्टर रॉनित रॉय के पत्नी के भाई हैं। दीपिक सिंह क्रिकेटर बनने का सपना लिए साल 1999 में आगरा से मुंबई आए थे। वह इंडियन क्रिकेट टीम के विकेट कीपर रह चुके चंद्रकांत पंडित से ट्रेनिंग भी ले चुके हैं।
कैटरीना कैफ के भी रह चुके हैं बॉडीगार्ड
दीपक सिंह ने सिक्योरिटी फर्म के साथ जुड़कर कई फेमस स्टार्स की सुरक्षा का जिम्मा संभाला। सुहाना खान का बॉडीगार्ड बनने से पहले दीपक सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में सिक्योरिटी की जिम्मेदारी भी दीपक सिंह और उनके फर्म की थी।
करोड़ों में है दीपक सिंह की सैलरी
सुहाना खान के बॉडीगार्ड दीपक सिंह की सैलरी भी काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक सिंह को सुहाना खान की सुरक्षा करने के लिए करीब 2 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है। इससे पहले दीपक सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बॉडीगार्ड थे और एक्ट्रेस उन्हें 1 करोड़ रुपए की सैलरी देती थीं।












Click it and Unblock the Notifications