कौन थीं दीपा साहू, इंस्टाग्राम पर लोगों को खूब हंसाने वाली इन्फ्लुएंसर की हो गई मौत, वायरल हो रही आखिरी रील
Who is Deepa Sahu: बीते दिनों खबर आई कि सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को हंसाने वाली इन्फ्लुएंसर की मौत हो गई है। इन्फ्लुंसर राजस्थान से ताल्लुक रखती थीं और लोगों को हंसाने वाली रील बनाया करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स भी थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि दीपा नाम की इस इन्फ्फुएंसर की मौत हो गई और कौन हैं दीपा, चलिये जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...
इस वक्त हर कोई दीपा साहू के बारे में जानना चाहता है। वो इन्फ्लुंएसर, जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब मशहूर थीं। दीपा की मौत की वजह के बारे में भी लोग काफी कुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में सबसे पहले तो बताते हैं कि उनकी मौत कैसे हुई।

बताते चलें कि दीपा साहू अलसुबह गायों को चारा खिलाने के लिए गई थीं। मगर फिर अचानक उनको सांप ने काट लिया। दीपा चिल्लाने लगीं और आवाज सुनकर लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए। मगर फिर अस्पताल पहुंचने के क्रम में दीपा ने दम तोड़ दिया।
दीपा की मौत सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई परेशान है कि ऐसे अचानक कैसे उन्होंने दम तोड़ दिया। हर कोई उनके बारे में जानने को बेताब है। ऐसे में चलिये बताते हैं कि इस इंफ्लुएंसर का पूरा नाम है दीपा साहू। दीपा अकसर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रील बनाया करती थीं। वे काफी फनी रील बनाती थीं और लोगों को जमकर हंसाती थी।
दीपा साहू के बहुत ही कम समय में इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके थे। मगर फिर हुआ कुछ यूं कि किसी वजह से उनका अकाउंट ही डिलीट हो गया। इसके बाद दीपा साहू ने एक नया अकाउंट बनाया और उस अकाउंट पर भी उनके काफी जल्दी 30 हजार के करीब फॉलोवर्स हो गए।
दीपा को लोग काफी पसंद करते थे। जिस हिसाब का वे कंटेंट बनाती थीं वे काफी जल्द ही ऊपर उठने वाली थीं। मगर भाग्य को कुछ और ही मंजूर था और बेहद कम ही उम्र में दीपा ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications