कौन हैं बिनीता छेत्री? जिन्होंने 9 साल की छोटी सी उम्र में भारत का नाम रोशन किया, रचा ऐसा इतिहास
Binita Chetry: असम की रहने वालीं बिनीता छेत्री इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। 9 साल की उम्र में उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करके दिखाया है। खबर है कि वो ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट 2025 (Britain's Got Talent 2025) शो की सेकेंड रनर-अप बनी हैं।
असम की बिनीता छेत्री ने रचा इतिहास
बिनीता छेत्री इस शो में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी हैं। बिनीता छेत्री की कामयाबी से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी बेहद खुश हुए है और उन्होंने 9 साल की इस प्रतिभावान बच्ची को सम्मानित भी किया है।

कौन हैं बिनीता छेत्री जिन्होंने विदेश में मचाई धूम
बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट (बीजीटी) 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पूर्वोत्तर भारत की पहली प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया है। टैलेंट शो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के दौरान उनके अभूतपूर्व नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था और उन्हें सबसे अधिक सार्वजनिक वोट मिले, जिससे उन्हें ग्रैंड फिनाले में जगह मिली थी।
बिनीता छेत्री ने बताई अपने सक्सेस की कहानी
बिनीता छेत्री ने एएनआई को दिए इंटरवयू में कहा है- मैं सभी को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरी कड़ी मेहनत और आपके समर्थन से, मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं और भारत का प्रतिनिधित्व कर पाई हूं। मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा क्योंकि सभी जज मुझसे बहुत खुश थे और वो सभी मुझे पसंद करते थे।
3 साल की उम्र से कर रही हैं डांस
-बिनीता छेत्री ने कहा- शो के जज की टिप्पणियों ने मुझे और प्रेरित किया। मैंने तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। मैंने अपनी मौसी से सीखना शुरू किया। मैंने भारत में दो रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था।
-बिनीता ने कहा- आगे डांस सीखने के लिए मैं जयपुर गई थी, जहां मेरी मुलाकात हार्दिक रावत सर से हुई थी। उसके बाद, मैंने डांस आइकॉन सीजन 2 में हिस्सा लिया था जिसमें मैं विजेता बनी थी। इसके बाद ब्रिटेन गॉट टैलेंट में मेरा सफर शुरू हुआ था।
असम के सीएम को दिया धन्यवाद
बिनीता छेत्री ने कहा- मेरे ऑडिशन से लेकर फिनाले तक जज मुझसे बहुत प्रभावित थे। मैं अपने परिवार और अपने डांस टीचर को शुरू से ही उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा मामा जी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझसे मिलने के लिए समय निकाला और मुझे मानसिक और आर्थिक रूप से भी मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications