जानिए कौन है अरबाज मर्चेंट, जिसके साथ क्रूज रेव पार्टी में पहुंचे थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन
Mumbai Rave Party: जानिए कौन हैं अरबाज मर्चेंट, जिसके साथ क्रूज रेव पार्टी में पहुंचे थे शाहरुख खान के बेटे आर्यन
मुंबई, 3 अक्टूबर। बॉलीवुड और ड्रग्स का तार कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे ड्रग्स मामलों में सामने आए हैं। अब नया नाम बॉ़लीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का आ रहा है। पॉपुलर स्टारकिड आर्यन खान समेत 8 लोगों को एनसीबी ने शनिवार की रात क्रूज़ पर हो रही रेव पार्टी में की गई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया। एनसीबी की छापेमारी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एनसीबी की हिरासत में हैं। आर्यन खान के साथ कुछ और नाम सामने आए हैं। जिनमें से एक नाम अरबाज मर्चेंट का भी नाम है। अरबाज सेठ मर्चेंट का नाम पहले भी कई बाद सुर्खियों में आ चुका है। खबरों की माने तो आर्यन खान अरबाज मर्चेंट के साथ ही रेव पार्टी में पहुंचे थे।

कौन है अरबाज सेठ मर्चेंट
अरबाज सेठ मर्चेंट शाहरुख खान के बट आर्यन और सुहाना खान के करीबी दोस्त है। अरबाज को कई बार स्टारकिड्स के साथ स्पॉट किया गया है। इंस्टाग्राम पर अरबाज ने अपने अकाउंट को प्राइवेट रखा है, जिसे करीब 30 हजार लोग फॉलो करते हैं। अरबाज को फॉलो करने वाले लोगों में आर्यन खान, सुहाना खान, शनाया कपूर, अलाया फर्नीचरवाला, अनन्या पांडे जैसे स्टारकिड्स शामिल हैं। अरबाज का नाम उस वक्त खूब सूर्खियों में आया था, जब उसके और पूजा बेदी की अलाया फर्नीचरवाला के बीच डेटिंग की खबरें आई। सोशल मीडिया दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद खबरें आने लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Recommended Video

इंस्टाग्राम स्टार
अरबाज सेठ मर्चेंट एक्टिंग में किस्मत आजमा रहा है। इंस्टाग्राम पर क्टिव रहने वाले अरबाज की दोस्ती बड़े -बड़े स्टारकिड्स के साथ है। इंस्टाग्राम की उसकी कई तस्वीरें अनन्या पांडे, आर्यन खान, आलिया, सुहाना खान जैसे स्टारकिड्स के साथ है। जानकारी के मुताबिक आर्यन को अरबाज की रेव पार्टी में लेकर गया था। नसीबी को अरबाज के पास से ड्रग्स मिले हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई से गोवा जा रही क्रूज़ पर रेव पार्टी चल रही थी। एनसीबी ने इस पर छापेमारी की, जिसमें महिलाओं के पर्स के हैंडल, पैंट की सिलाई, अंडरवियर के सिलाई , शर्ट्स के कॉलर्स जैसी जगहों पर से ड्रग्स मिले हैं।

क्या है पूरा मामला
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने हिरासत में लिया है। दरअसल शनिवार की देर रात मुंबई में एक क्रूज पर जब एनसीबी की टीम ने छापेमारी की तो वहीं चल रही रेव पार्टी में आर्यन खान भी मौजूद थे, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस ने आर्यन खान का मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है , उनके फोन और चैट की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि एनसीबी को उनके व्हाट्सऐप चैट के कई ऐसी जानकारी मिली है कि आर्यन खान के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications