Anand Bhosle कौन हैं, क्‍या करते हैं? आशा भोसले के साथ हर पल साया बनकर रहते थे साथ

Who is Anand Bhosle: 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 11 अप्रैल की रात को उन्‍हें अस्‍पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने मी‍डिया को दी।

आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि उनकी मां आशा भोसले का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित घर पर लाया जाएगा और सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आशा ताई के फैंस और शुभचिंतक अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

Who is Anand Bhosle

8 सितंबर, 1933 को जन्मी आशा भोसले ने हिंदी, मराठी, बंगाली और गुजराती सहित कई भाषाओं में हजारों गीत रिकॉर्ड किए। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्‍मानित आशा भोसले को याद कर लोग सोशल मीडिया पर अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए जानते हैं आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले कौन हैं और क्‍या करते हैं?

Who is Anand Bhosle

आनंद भोसले कौन हैं?

आनंद भोसले, आशा भोसले के छोटे बेटे हैं। आनंद मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहते थे। आनंद भोसले ने अपनी मां की खूब सेवा की। आशा भोसले के सभी नेशनल और इंटरनेशनल टूर और संगीत समारोहों की व्यवस्था व देखरेख की जिम्मेदारी ये आनंद भोसले ही संभालते थे।

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले क्‍या करते हैं?

आनंद लाइमलाइट से स्‍वयं को हमेशा अपने को दूर रखा। उन्होंने बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन में एजुकेशन हासि की और संगीत के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। आनंद भोसले के दो बच्चे हैं - बेटी जनाई भोसले और बेटे रंजय भोसले। जनाई अपनी दादी की ही तरह सिगिंग से जुड़ी हुई हैं और मॉडलिंग के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी सराही जाती हैं।

आशा भोसले के कितने बच्‍चे हैं?

आशा भोसले के 3 बच्चे हैं। जिसमें बड़ा बेटा हेमंत भोसले है जो पायलट और संगीतकार थे। उनका निधन 28 सितंबर 2015 को स्कॉटलैंड में हुआ था। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से भारत से दूर स्कॉटलैंड में रह रहे थे। आशा भोसले की दूसरी नंबर की बेटी वर्षा भोसले थी जो पेशे से पत्रकार और सिंगर थीं जिन्‍होंने 2012 में आत्‍महत्‍या कर ली थी। वहीं तीसरे नंबर पर आनंद भोसले हैं, जो आशा मंगेशकर की सबसे छोटी और आखिरी संतान हैं।

आशा भोसले के पिता और भाई बहन

पिता: दीनानाथ मंगेशकर
बहन: लता मंगेशकर (प्रसिद्ध गायिका)
अन्य बहनें: उषा मंगेशकर, मीना खाडिकर
भाई: हृदयनाथ मंगेशकर

आशा भोसले के पति

आशा भोसले का पहला विवाह गणपत राव भोसले से लगभग 16 साल की उम्र में हुआ था। 1960 दोनों अलग हो गएदूसरी शाद मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन से 1980 में की थी। दोनों ही मशहूर संगीतकार थे और दोनों की जोड़ी बहुत प्रसिद्ध रही

आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में है दर्ज

आशा भोसले ने अपने 80 साल के शानदार गायन करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज़्यादा गाने गाए, जिसके लिए उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह अपने सदाबहार गानों से भारतीय संगीत में एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ गई हैं, जिसे शायद ही कभी भूला जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+