सलमान खान को किसने किया बेइज्जत? भाईजान ने किया मानहानि का केस, फिर कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश, क्या है मामला?
Salman Khan and Abhinav Kashyap: बॉलीवुड में एक बार फिर कानूनी और बयानबाजूी का बड़ा विवाद सुर्खियों में है। निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई और फिल्म दबंग के डायरेक्टर रहे अभिनव कश्यप द्वारा सलमान खान पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है।
कोर्ट पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान
सलमान खान ने मानहानि का केस दायर करते हुए अभिनव कश्यप समेत कई लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। अदालत ने भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा तय करते हुए ऐसे बयानों पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जिससे ये विवाद अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं है बल्कि कानूनी जंग का रूप ले चुका है।

भाईजान और उनके परिवार के खिलाफ की गई थी टिप्पणी
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप द्वारा सलमान खान पर लगाए गए कई गंभीर आरोपों के बाद, उन्हें और कई अन्य लोगों को किसी भी प्लेटफॉर्म पर भाईजान और उनके परिवार के खिलाफ ऐसी कोई भी टिप्पणी करने से रोक दिया गया है।
सलमान खान ने किया मानहानि का केस
कोर्ट का ये आदेश तब आया था, जब सलमान खान ने कथित तौर पर अभिनव कश्यप, कोमल मेहरू, खुशबू हजारे, अशोक कुमार उर्फ जॉन डो और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया।
कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश
-फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति बोलने की आजादी के नाम पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक या धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
-रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हाल ही में प्रसारित हुए कई इंटरव्यू में अभिनव कश्यप द्वारा दिए गए कथित तौर पर अपमानजनक, झूठे और बहुत ज्यादा मानहानिकारक बयानों के बाद सलमान खान ने कोर्ट का रुख किया था।
सलमान खान के वकील ने की हर्जाने की मांग
आपको बता दें कि सलमान खान का केस लड़ रहे वकील प्रदीप गांधी ने इन इंटरव्यूज पर रोक लगाने और अभिनव कश्यप द्वारा सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए 9 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
कौन हैं अभिनव कश्यप?
-सलमान खान से नाम जुड़ने से पहले, अभिनव कश्यप फिल्मों में एक दशक से ज्यादा समय से काम कर रहे थे। उन्होंने एक राइटर के तौर पर शुरुआत की, 'जंग' और 'युवा' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया, फिर 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और '13बी' फिल्मों के लिए डायलॉग लिखे।
-साल 2010 में अभिनव कश्यप ने फिल्म 'दबंग' से डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। साथ ही मसाला एंटरटेनर फिल्मों को फिर से जिंदा किया और सलमान खान को चुलबुल पांडे बनाया, जो एक कल्चरल फेनोमेनन बन गया। 'दबंग' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी, जिसने रातों-रात बॉलीवुड में अभिनव कश्यप की जगह पक्की कर दी थी।
सलमान खान को लेकर अभिनव कश्यप ने कही ऐसी बात
-जबरदस्त सफलता मिलने के बावजूद अभिनव कश्यप ने फिल्म 'दबंग 2' का निर्देशन न करने का फैसला किया था। हाल ही में स्कीन (SCREEN) के साथ एक बेबाक इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की थी।
-अभिनव कश्यप ने बताया था- सलमान खान फिल्म की मीटिंग्स में कभी शामिल नहीं होते थे। उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और पिछले 25 सालों से नहीं है। उन्हें एक सेलिब्रिटी होने की पावर में ज्यादा दिलचस्पी है लेकिन उन्हें अभिनय करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा है।
-अभिनव कश्यप ने आगे कहा था- सलमान खान बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं। वह बदले की भावना रखने वाले इंसान हैं। वह पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करते हैं। अगर आप उनसे सहमत नहीं होते हैं तो वह आपके पीछे पड़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications