12 लड़कियों में से कौन बनेगी मीका सिंह की दुल्हन, स्वयंवर शो का प्रोमो हुआ हिट

सिंगर मीका सिंह रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहटी' के जरिये अपनी जीवन संगिनी का चुनाव करेंगे।

मुंबई, 27 मईः सिंगर मीका सिंह ने सिर्फ अपने गायिकी के लिए मशहूर हैं बल्कि वह जब स्टेज पर होते हैं तो लोगों से दिल खोलकर बात करते हैं और सबके साथ जमकर मजाक करते हैं। वह जरूरतमंदों की जमकर मदद भी करते हैं। बीते कुछ समय से मीका सिंह अपनी स्वयंवर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल वह रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहटी' के जरिये अपनी जीवन संगिनी का चुनाव करेंगे। शो के लेटेस्ट प्रोमो में 4 लड़कियों की ग्रैंड एंट्री को दिखाया गया है। मीका सिंह जोधपुर में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी जोरो पर है।

mika singh

लड़कियां करेंगी मीका सिंह को प्रपोज
मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार, मीका सिंह के इस स्वयंवर शो में 12 लड़कियां उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखेंगी। प्रोमो में एक लड़की पालकी पर बैठकर एंट्री करती है। उसका कहना है कि वह पालकी में बैठकर मीका सिंह के साथ दुल्हन बनकर विदा होना चाहती है। वहीं शो के प्रोमो में देखा गया है कि मीका सिंह के साथ दूसरी लड़की ऐसे इंटरेक्ट करती है कि सिंगर शर्मा जाते हैं। दरअसल, दूसरी लड़की अपने घुटनों में बैठकर उनसे प्यार का इजहार करती है। शो का प्रोमो वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि मीका सिंह के दोस्त कपिल शर्मा कुछ दिनों पहले जोधपुर में थे। वह सिंगर के स्वयंवर में शामिल हुए थे। जल्द ही मीका सिंह की बैचलर्स पार्टी भी होने वाली है, जिसमें कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी सहित उनके कई दोस्त शामिल होंगे।

सिंगर शान करेंगे शो को होस्ट
रियलिटी शो स्वयंवर: मीका दी वोहटी 19 जून 2022 से स्टार भारत में प्रसारित होने वाला है। दर्शक शो को रात 8 बजे से देख सकेंगे। सिंगर शान इस रियलिटी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो में कई सेलेब्स भी नजर आएंगे जो मीका की दुल्हन की तलाश को आसान बनाने में उनकी मदद करेंगे। मीका सिंह का एक गाना भी इस समय खूब चर्चा में है, जिसमें वह अपनी भावी पत्नी के गुणों का बखान कर रहे हैं। मीका सिंह ने मीका दी वोहटी, गाने को खुद कंपोज किया है। उन्होंने इसे गाया भी है। इस गाने में दुल्हन अलग-अलग तरह के लिबास में नजर आ रही हैं। गाने में सभी दुल्हन ट्रेडिशनल आउटफिट में अच्छी लग रही हैं। गाना दर्शकों के बीच काफी फेमस हो गया है। सिंगर मीका सिंह और उनके फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+