कहां है संजय कपूर की डेड बॉडी? मौत के 6 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, कहां गईं तीसरी पत्नी और परिवार?

Karisma Kapur Ex-Husband Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया है।

पोलो खेलते समय हुई संजय कपूर की मौत
खबर है कि संजय कपूर पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी निगल गए थे जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनीक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर का भारत में अंतिम संस्कार होना था लेकिन उनकी मौत हुए 6 दिन हो चुके हैं पर उनका पार्थिव शरीर अभी भी परिवार को सौंपा नहीं गया है।

Sunjay Kapur

मौत के 6 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार?

-आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनका दाह संस्कार अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को लेकर भी कोई खबर सामने नहीं है। पति के निधन के बाद वह मीडिया के नजर में नहीं आई हैं।

-ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि मौत के 6 दिन बाद भी संजय कपूर का अंतिम संस्कार क्यों नहीं हो पाया है? हां है संजय कपूर की डेड बॉडी? क्यों प्रिया सचदेव ने चुप्पी साथ रखी है? आइए आपको बताते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

कहां है संजय कपूर का पार्थिव शरीर?

-करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को 6 दिन हो चुके हैं लेकिन उनका अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है। खबर है कि उनका दाह संस्कार दिल्ली में होगा। संजय कपूर के ससुर ने अशोक सचदेव ने बताया था कि अंतिम संस्कार में लीगल कॉम्पलीकेशनंस के कारण देरी हो रही है। बॉडी मिलते ही उसे इंग्लैंड से दिल्ली लाया जाएगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

-जानकारी के अनुसार संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे लेकिन उनका निधन इंग्लैंड में हुआ, इसलिए उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया काफी मुश्किल भरी हो सकती है। कानूनी औपचारिकता की वजह से डेड बॉडी को भारत लाने में थोड़ा डिले हो रहा है।

-हालांकि निधन को हुए 6 दिन बीत जाने के बाद भी न तो संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट सामने आया है और न ही उनकी डेड बॉडी को लेकर कोई कुछ कह रहा है। संजय कपूर के परिवार के लोग भी इस बारे में कोई बात करते नजर नहीं आ रहे हैं।

क्या चुपचाप कर दिया गया दाह-संस्कार?

-ऐसे में सवाल सवाल उठ रहा है कि क्या कानूनी कार्रवाई के चलते संजय पूर का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में ही फंसा है या कानूनी अड़चनों के चलते उनका अंतिम संस्कार लंदन में ही कर दिया गया है? कई लोग तो ये सवाल भी कर रहे हैं कि क्या भारत लाकर चुपचाप संजय कपूर का दाह संस्कार कर दिया गया है लेकिन अगर ऐसा किया गया है तो इसके पीछे क्या वजह है?

-संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन इस मामले में बिजनेसमैन के परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। कहा जा रहा है कि संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से कुछ कानूनी अडचने आ रही है जिसके चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही है। हालांकि इसके बाद भी संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है।

कहां हैं तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव?

-आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद से उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी मीडिया के सामने अभी तक नहीं आई हैं। उनकी कोई खबर भी नहीं है कि वह अभी कहां हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट कर लिया है।

-जानकारी के अनुसार सजंय कपूर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके परिवार में पत्नी प्रिया सचदेव, बेटा आजरियस, सौतेली बेटी सफीरा और मां रानी कपूर हैं। संजय कपूर की दो बहनें भी हैं जो विदेश में रहती हैं। उनके पिता सुरेंद्र कपूर का साल 2015 में निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+