जब Elvish Yadav ने सलमान खान को किया था रोस्ट, भाईजान को बताया था 'क्रिमिनल', वायरल हो रहा वीडियो
इन दिनों बिग-बॉस ओटीटी 2 में यूट्यूबर एल्विश यादव काफी सुर्खियों में हैं। बीते एपिसोड में सलमान ने उनकी क्लास लगाई। इस बीच एल्विश का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Elvish Yadav Old Video Viral: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों बिग-बॉस ओटीटी 2 में काफी सु्र्खियों में हैं। हाल ही में वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनको अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर लताड़ लगाई। साथ ही एक्टर ने उनकी मां को वीडियो कॉल किया जिसकी वजह से एल्विश अपनी आंखों से आंसू रोक नहीं पाए। फिलहाल एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।
एल्विश यादव भले ही एक यूट्यूबर हैं लेकिन वह अपनी वीडियो में बॉलीवुड सेलेब्स को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में घिरे हैं। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ा कुछ अनसुने किस्से साझा करते हैं। दरअसल, साल 2019 की बात है जब एल्विश यादव ने सलमान खान को क्रिमिनल कहा था।

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि, 'पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है। जब उन्होंने विवेक ओबेरॉय का करियर खा लिया तो कोई भी उनके सपोर्ट में खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने अपनी फिल्मों में केवल एक्ट्रेसेस को ही लॉन्च किया है। वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उन पर अपनी कार भी चढ़ाते हैं। उन पर हिट एंड रन और काले हिरण का केस चल रहा है और फिर भी खुलेआम घूम रहे हैं।
This all was started from here
Salman khan wants to take revenge and took a better place to take revenge against #ElvishYadav#ElvishYadav𓃵 #ElvishArmy #BiggBossOTT2 #BigBossOTT2 #BiggBosOTT2 #bbott2 #bbotts2 #ManishaRani #AbhishekMalhan #abhisha #abhiya #elvisha #PoojaBhatt pic.twitter.com/yNA2YAJfoD
— BB OTT updates (@BigBosss_live) July 30, 2023
वह सूरज पंचोली जैसे अन्य अपराधियों की भी मदद करते हैं।' हालांकि इस पर सलमान खान ने कभी अपना रिएक्शन नहीं दिया।
यहां तक एल्विश यादव ने एक वीडियो में यह भी खुलासा किया था कि बिग-बॉस शो के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था और वह पास हो गए थे लेकिन उन्होंने शो का हिस्सा बनने से साफ मना कर दिया था। साथ ही एल्विश ने सलमान खान पर भी जमकर निशाना साधा था। खैर इन सबके बावजूद वह फिलहाल बिग-बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर #ElwinYadav काफी ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications