Dhurandhar 2 Trailer Release Date: कब आएगा रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर? आ गई डिटेल्स
डायरेक्टर Aditya Dhar की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। फिल्म का क्लैश यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' से हो रहा है। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों का बज भी बना हुआ है, अब इनके ट्रेलर रिलीज को लेकर घमासान मचा हुआ है। रिपोर्ट्स की माने तो 'धुरंधर 2' का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज हो सकता है। पहले 3 मार्च को ट्रेलर लॉन्च की खबरें थीं, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh ने इसे गलत बताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर मुंबई के मशहूर Nita Mukesh Ambani Cultural Centre में लॉन्च किया जाएगा। यहां पहले पार्ट का भी ट्रेलर रिलीज हुआ था। वजह ये है कि यह जगह बड़े और स्टार-स्टड इवेंट्स के लिए जानी जाती है। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च भी काफी ग्रैंड होने की उम्मीद है। इसके अलावा खबरें ये भी हैं कि फिल्म 4 घंटे लंबी होगी। हालांकि अभी तक इस पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
एडवांस बुकिंग में नई रणनीति
फिल्म के मेकर्स एडवांस बुकिंग को लेकर अलग प्लान बना रहे हैं। खबर है कि रिलीज से करीब दो हफ्ते पहले ही टिकटों की प्री-सेल शुरू कर दी जाएगी। आमतौर पर भारतीय फिल्मों में एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले खुलती है, लेकिन 'धुरंधर 2' इस मामले में नया ट्रेंड शुरू कर सकती है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में Ranveer Singh मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, डैनिश पोंदर और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने मिलकर किया है।
बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी। उसी दिन Toxic भी सिनेमाघरों में आ रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल दर्शकों को ट्रेलर रिलीज की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications