'मेरा करियर बर्बाद...' ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप पर विवेक ओबेरॉय ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर का छलका था दर्द
Vivek Oberoi Aishwarya Rai Breakup: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपना कब्जा जमा चुके हैं। लेकिन इससे पहले उनकी पर्सनल लाइफ की वजह से करियर बर्बाद हो गया था और उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई थी।
विवेक ओबेरॉय की अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो आज भी उनका नाम सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के साथ जोड़ा जाता है। दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं था। कहा जाता है कि दोनों के अलग होने की वजह ऐश्वर्या के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान थे। खुद विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी।

इंडियन एक्प्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू विवेक ओबेरॉय ने कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि, 'मेरे जीवन में एक ऐसा वक्त आया था जब इंडस्ट्री के कई पॉवरफुल लोग करियर बर्बाद करना चाहते थे। तब मेरी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला आई थी और इस फिल्म में मेरी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। यहां तक कि मुझे इसके लिए अवॉर्ड भी मिला। बावजूद इसके मेरे पास कोई काम नहीं था। लगभग 1 से डेढ़ साल तक मैं घर पर बैठा रहा और कोई मेरे पास कोई फिल्म का ऑफर नहीं था।'
वहीं जब विवेक ओबेरॉय से पूछा गया कि क्या उनका करियर ऐश्वर्या राय से हुए ब्रेकअप की वजह से हुआ? एक्टर ने इसके जवाब में कहा कि, 'मैं इसपर कुछ भी कहना पसंद नहीं करूंगा। क्योंकि ये वो सब खत्म हो गया है। लेकिन मैं बाकी सभी लोगों को ये जरूर अलर्ट करना चाहूंगा कि अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो किसी और की वजह से उसे बर्बाद ना करें। अगर आपका पार्टनर आपके प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कते ला रहा है, तो ये गलत है। बस अपने काम पर ही फोकस करें।'
बता दें कि, सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय को डेट करने लगी थीं। जिसकी वजह से काफी बवाल भी हुआ था हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं विवेक ने भी 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की थी। अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications