Throwback: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी पति के साथ नहीं शेयर करती थीं कमरा, खुद बोनी कपूर ने किया खुलासा
Throwback: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी अपने काम के लिए जानी जाती रही हैं। भले ही श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो चर्चा में रहती हैं। हाल ही में श्रीदेवी के पति और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने उनके ऊपर बात की। बोनी कपूर ने बताया कि कैसे श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए हिंदी सीखी, जबकि उनकी भाषा तेलुगु थी।

यूट्यूब चैनल 'गेम चेंजर्स' पर बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया, "श्रीदेवी हिंदी नहीं जानती थीं। हिंदी सिनेमा में उनकी पहली 5-6 फिल्मों में आवाज को डब किया गया था। लेकिन उन्हें लगा कि इस वजह से उनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने हिंदी सीखी। वह डबिंग थिएटर में एक हिंदी टीचर रखती थीं और फिर अपनी हिंदी फिल्मों के लिए खुद ही डबिंग करने लगीं।"
बोनी कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि श्रीदेवी का समर्पण कभी कम नहीं हुआ, खासकर अपनी आखिरी फिल्म 'मॉम' में भी, जिसे खुद बोनी ने प्रोड्यूस किया था। इस पर उन्होंने कहा, "'मॉम' फिल्म के लिए उन्होंने तमिल और तेलुगु वर्जन की डबिंग की। उन्होंने मलयालम वर्जन के लिए भी थोड़ी डबिंग की, लेकिन हमेशा मलयालम डबिंग कलाकार के साथ बैठती थीं। ताकि यह तय हो सके कि डबिंग उनकी परफॉर्मेंस के साथ तालमेल बिठा रही है। बहुत कम एक्टर्स ऐसे डेडिकेशन के साथ काम करते हैं।"
बोनी ने आगे कहा, "'मॉम' की शूटिंग के दौरान, हम ए.आर. रहमान को लेना चाहते थे। लेकिन उनकी फीस बहुत ज्यादा थी। सच कहूं तो बहुत महंगे थे और हम उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते थे। हमने श्रीदेवी की फीस के लिए एक निश्चित राशि अलग रखी थी। तब श्रीदेवी ने मुझसे कहा कि उन्हें 50-70 लाख रुपये की बचे हुए पैसे नहीं चाहिए, जो कि एक बड़ी रकम थी। उन्होंने मुझे वह पैसे उन्हें न देने और इसके बजाय रहमान को फिल्म में लेने के लिए कहा।"
बोनी ने बताया, "'मॉम' के लिए हमने स्क्रिप्ट का 21वां वर्जन शूट किया था। फिल्म की अधिकांश शूटिंग हमने नोएडा, उत्तर प्रदेश में की और फिर जॉर्जिया में भी शूट किया। लेकिन इस दौरान मैंने और उन्होंने कभी एक कमरा शेयर नहीं किया। श्रीदेवी ने मुझसे कहा कि वह कोई भी डिस्ट्रैक्सन नहीं चाहती थीं। वह अपने किरदार को लेकर इतनी जुनूनी थीं कि वह एक वास्तविक पत्नी बनकर विचलित नहीं होना चाहती थीं। वह फिल्म में 'मॉम' के किरदार में ही रहना चाहती थीं।"












Click it and Unblock the Notifications