जब 18 साल पहले Shahrukh Khan ने Zayed Khan से पूछा, 'भाई एक्टिंग आती है'?
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मैं हूं ना में शाहरुख खान और जायद खान को फैंस का खूब प्यार मिला। इस बीच जायद ने फिल्म को लेकर एक एक नया खुलासा किया है।
मुंबई, 15 मई: फिल्म 'मैं हूं ना' साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को जनता ने खूब पसंद किया था। फिल्म में जायद खान ने लक्ष्मण और शाहरुख खान ने राम का किरदार अदा किया। हाल ही में जायद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म साइन करने से पहले शाहरुख खान से हुई बातचीत को याद किया और बताया कि, शाहरुख खान ने उनसे एक ऐसा सवाल किया था जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था।

जायद खान ने किया नया खुलासा
फराह खान के निर्देशन पर बनी फिल्म 'मैं हूं ना' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होते ही इसे फैंस का खूब प्यार मिला था। फिल्म में शाहरुख खान और जायद खान को दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब जायद खान ने इस फिल्म को लेकर एक नया खुलासा कर बताया कि, आखिर उन्हें इस फिल्म में कैसे रोल मिला। साथ ही उन्होंने फिल्म शाहरुख खान से हुई पहली बार बातचीत को भी याद किया।

जब फराह खान से मिलने पहुंचे जायद!
पिंकविला में एक इंटरव्यू के दौरान जायद खान ने कहा कि, "मैं चाहता था कि फराह खान मेरी फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' के लिए एक गाना करें। मैं उसके लिए उनके पास पहुंचा तब वह मुझे बहुत अच्छी तरह से नहीं जानती थीं। मैं हमेशा खुद का मिस्टर संजय खान के बेटे के रूप में परिचय दे रहा था क्योंकि, उस समय मुझे कोई नहीं जानता था। फराह खान ने मुझे अपने कार्यालय बुलाया और मैं गया। उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम क्या कर रहे हो? मैंने कहा कि मैं अभी एक फिल्म कर रहा हूं। उसने कहा कि हम आप पर मैं हूं ना की भूमिका के लिए विचार कर रहे हैं।

जब शाहरुख ने पूछा जायद से ये सवाल
इस दौरान शाहरुख खान भी वहीं मौजूद थे। जब शाहरुख खान ने जायद से बातचीत की तो, उन्होंने ऐसा सवाल किया जैसा जायद ने सोचा भी ना हो। जायद ने आगे कहा, "वह मुझे बैठाते है और कहते हैं 'आप कैसे हैं जायद? हम फिल्म में दूसरी लीड की तलाश कर रहे हैं। लेकिन भाई एक बात बताना, तुम्हें एक्टिंग आती है ना? मैं उस सवाल से थोड़ा परेशान था।" इस पर जायद ने बताया कि, "मेरे दिमाग में, मैं यह कहना चाहता था कि मैं अभिनेताओं के परिवार में पैदा हुआ हूं। तो, स्वाभाविक रूप से, अभिनय मेरे खून में है।"

जायद खान की आने वाली फिल्म
आपको बता दें कि, जायद ने लंबे समय से बॉलीवुड से दूरी बना रखी है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। उनको आखिरी बार साल 2017-18 में टीवी सीरीज 'हासिल' में देखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक जायद खान अपनी आने वाली फिल्मों की शुटिंग में व्यस्त हैं हालांकि उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications