डिंपल कपाड़िया ने क्यों नहीं दिया राजेश खन्ना को तलाक? एक्टर होना चाहते थे अलग, बोले- 'मुझे तलाक देती ही नहीं'
Dimple Kapadia Rajesh Khanna: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। लेकिन उस दौरान डिंपल की उम्र मात्र 16 साल की थी वहीं राजेश 31 साल के थे। इस जोड़ी ने उम्र के फासले को दरकिनार कर प्यार को चुना और फिर शादी कर ली।
जब डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से शादी हुई थी तो उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा ही था। वहीं राजेश हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमा चुके थे। दोनों की शादी साल 1973 में हुई थी। इस शादी से राजेश-डिंपल को दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुईं।

दोनों बेटियों के जन्म के बाद ही राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते में दरार आ गई थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। शादी के फिर 9 साल बाद ही कपल हमेशा के लिए अलग हो गए। जिसके बाद डिंपल ने अकेले अपनी दोनों बेटियों का पालन पोषण अकेले किया। हालांकि दिलचस्प बात ये है कि अलग रहने के बावजूद डिंपल ने राजेश खन्ना को कभी तलाक नहीं दिया।
राजेश खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि आखिर डिंपल कपाड़िया ने उन्हें कभी तलाक क्यों नहीं दिया। एक्टर का ये वीडियो अब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें एक्टर से पूछा जाता है कि वह अपनी एक्स वाइफ के साथ वापस आएंगे? इसके जवाब में राजेश खन्ना ने कहा कि, "दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने, वो देती ही नहीं है।"
राजेश खन्ना ने आगे कहा कि, "ये तो वो जाने किस के लिए नहीं देती है, पता नहीं किसी के लिए। जब वो आएगी यहां वैंकूवर में तब उनसे ये पूछिएगा. वो आपको सही जवाब देगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि तलाक नहीं दिया, तो नहीं दिया ये उनकी मर्जी है और अब क्या है, बात तो दिलों की है।" बता दें कि, राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2012 में ही उनका निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके आखिरी दिनों में डिंपल कपाड़िया उनके साथ थीं।












Click it and Unblock the Notifications