'देखना मैं अकेली मरूंगी...', जब पूनम पांडे ने रोते हुए कही थी ये बात, फैंस बोले- आखिर ये सच हो गया
Poonam Pandey Death News: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। 32 वर्षीय पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और इसकी वजह से उनका निधन हुआ है। 2 फरवरी 2024 की सुबह ये जानकारी उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है।
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी बयान में कहा गया है, ''आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है।''

इस खबर के आने के बाद पूनम पांडे सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगीं। उनके सभी पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पूनम पांडे को साल 2022 में कंगना रनौत के शो लॉक अप में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।
जब पूनम पांडे ने कहा था- 'देखना मैं अकेली मरूंगी...'
पूनम पांडे ने इस शो में अपनी निजी जिंदगी और अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। जो अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूनम पांडे के उस बात का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''देखना मैं, एक दिन अकेली मरूंगी।'' पूनम के चाहने वालों का कहना है कि देखो, ये बात अब सच हो गई।
लॉकअप में अप्रैल 2022 के शुरुआती हफ्ते में एक एपिसोड के दौरान पूनम पांडे अपनी शादी के टिक ना पाने की वजह पर फूट-फूट कर रोती दिखी थीं।
एक बातचीत के दौरान पूनम पांडे ने शो की अन्य कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ से बात करते हुए कहा था कि, ''मैं अभी अपने शादी और ब्रेकअप के बारे में सोच रही थी। (रोते हुए) अभी मेरा ब्रेकअप हुआ था। लेकिन मैं स्ट्रॉन्ग हूं।''
पूनम ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता मेरी जिंदगी में कुछ बेहतर होगा...'
पूनम ने आगे कहा था, ''मैंने अपनी शादी बचाने की 4 साल बहुत कोशिश की थी। लेकिन मेरे से कुछ नहीं संभला। काश मेरी भी शादी टिक गई होती यार।''
जब मुनव्वर फारूकी ने पूनम की बातें सुनकर कहा था कि, जिंदगी में आगे कुछ बेहतर होगा। जिसपर पूनम ने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि मुझे जिंदगी में कभी कुछ मिलने वाला है। देखना मैं एक दिन अकेली मरूंगी। ऐसे लोग मुझे स्लट शेमिंग करते हैं। मेरे लिए हमेशा फूहड़ और शर्मनाक बातें करते हैं। मुझे भी ये सब सुनकर बहुत बुरा लगता है।''












Click it and Unblock the Notifications