जब कृति सेनन को कोरियोग्राफर ने 20 मॉडल के सामने लगाई थी डांट, एक्ट्रेस बोलीं- मैं तो रोने लगी थी
जब कृति सेनन को कोरियोग्राफर ने 20 मॉडल के सामने लगाई थी डांट, एक्ट्रेस बोलीं- मैं तो रोने लगी थी
मुंबई, 30 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अब फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कृति सेनन ने भी भी काफी कड़ी मेहनत की है। हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने मॉडलिंग के दिनों में किए गए संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। कृति सेनन ने कहा है कि एक बार मॉडलिंग के दिनों में एक कोरियोग्राफर ने उनके ऊपर बहुत बुरे तरीके से चिल्लाया था। एक्ट्रेस ने बताया, 'कोरियोग्राफर ने 20 मॉडल के सामने बहुत ही गंदे तरीके से मेरे ऊपर चिल्लाया था। जिसके बाद मुझे रोना आ गया था।'

'मुझे 20 लड़कियों के सामने शर्मिंदा किया गया'
कृति सेनन ने अपने मॉडलिंग के दिनों में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। बरेली की बर्फी की एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनपर एक कोरियोग्राफर ने बहुत बुरे तरीके से चिल्लाया था और बुरा बर्ताव किया था। कृति सेनन ने कहा, ''कुछ 20 मॉडलों के सामने मुझे शर्मिंदा किया गया था।''

'जब भी कोई मुझे डांटता है, मैं रोने लगी थी...'
ब्रूट इंडिया से बात करते हुए कृति सेनन ने कहा, "जब मैंने अपना पहला रैंप शो किया था तो मुझे याद है कि मैंने कोरियोग्राफी में कहीं गड़बड़ कर दी थी और कोरियोग्राफर ने मुझ पर बहुत गंदे तरीके से चिल्लाया था। शो के आखिर में कुछ 20 मॉडलों के सामने कोरियोग्राफर मेरे ऊपर आकर चिल्लाने लगे। जब भी कोई मुझे डांटता है तो मैं ऐसे ही रोना शुरू कर देती हूं।''

''मैं ऑटो में बैठकर रोने लगी थी...'
कृति सेनन ने कहा, "तो मुझे याद है कि मैं एक ऑटो में बैठी थी और जैसे ही मैं बैठी, मैं रोने लगी। मैं घर वापस गई और मैंने अपनी मां को पकड़ कर रोने लगी। मेरी मां ने मुझे उस हालत में देखकर कहा, मुझे नहीं पता कि यह पेशा आपके लिए है या नहीं। लेकिन इमोशनली आपको मजबूत होने की जरूरत है। आपको थोड़ा सख्त होना पड़ेगा। आपको अपने आप में सेल्फ कॉन्फिडेंस लाना होगा।''

कृति सेनन बोलीं- आत्मविश्वास होना जरूरी है
कृति सेनन ने कहा, ''मुझे लगता है कि आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो मैंने समय के साथ हासिल की है। इसको हासिल करने में मुझे थोड़ा वक्त जरूर लगा लेकिन मैंने ये अचीव कर लिया है।''
ऐसा लगता है है कि कृति सनोन ने एक एक्ट्रेस के रूप में वह आत्मविश्वास हासिल किया और अब वह एक बड़ी बॉलीवुड स्टार हैं। कृति सेनन लुका चुप्पी, पानीपत और अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। कृति की आखिरी फिल्म थी मिमी। जिसमें उनके साथ पंकज त्रिपाठी को भी देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications