'वो फोन पर चिल्ला रहे थे...' जब अजय देवगन संग जुड़ा करिश्मा का नाम, विदेश बैठे ब्वॉयफ्रेंड को लगी मिर्ची

Karishma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। करिश्मा के अफेयर की खबरें भी हमेशा से ही तूल पकड़ती रहीं। जब कपूर खानदान की महिलाएं इंडस्ट्री से दूर रहती थीं तब करिश्मा ने अपना नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार कराया।

करिश्मा कपूर के रिलेशनशिप की हवाएं जेह वाडिया संग भी जमकर उड़ीं। तब एक्ट्रेस जबरदस्त सुर्खियों में आई थीं। वहीं यही दौर था जब जेह के साथ-साथ उनके अफयेर की खबरें बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन संग भी उडीं। हर तरफ यही खबरें चलने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Karishma Kapoor

जब दोनों संग रिलेशनशिप की खबरें उड़ीं तो करिश्मा पर भी कई तरह के सवाल उठने लगे। तब करिश्मा का करियर भी पीक पर था। ऐसे में अपने को लेकर ऐसी खबरें उठती देख करिश्मा से रहा नहीं गया और उन्हें बीच में आकर सफाई देनी पड़ गई।

डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1993 का मामला है, जब करिश्मा कपूर ने स्टारडस्ट मैगजीन से अपने रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही खबरों के बारे में बातचीत की। करिश्मा ने अजय देवगन और जेह संग उड़ रही डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। करिश्मा ने बातचीत में कहा कि मेरा यकीन करो। हम सिर्फ दोस्त हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस बारे में मुझे नहीं पता कि वो मेरे बारे में कुछ फील करते हैं। क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बताया है। बता दें कि इस बीच करिश्मा और अजय की शादी की खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ था। हालांकि करिश्मा ने इन खबरों को बकवास बताया था।

इसके बाद करिश्मा ने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बातों ही बातों में कई बातें कह दीं। एक्ट्रेस ने कहा कि पता है जेह ने लंदन से फोन किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वो फोन पर चिल्ला रहे थे और गुस्से में पूछा कि ये सब क्या खबरें सुन रहा हूं मैं। तुम क्या फिल्म इंडस्ट्री में ये सब करने गई हो?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+