जब गोविंदा ने खोला राज, कैसे साजिश कर बॉलीवुड से किया गया आउट, कहा- 'मैं तबाह हो गया...'
जब गोविंदा ने खोला राज, कैसे साजिश कर बॉलीवुड से किया गया आउट, कहा- 'मैं तबाह हो गया...'
मुंबई,

'मुझे भारी आर्थिक नुकसान होता था...'
अपनी फिल्म रंगीला राजा की रिलीज से पहले 2018 में मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने कहा था कि फिल्म उद्योग के एक निश्चित वर्ग द्वारा उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने दावा किया था उन्हें बॉलीवुड से प्लानिंग के तहत दरकिनार कर दिया गया क्योंकि वह कभी भी किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं थे। गोविंदा ने कहा था कि लोग उनके बारे में नकारात्मक बातें फैलाते थे, जिसके परिणामस्वरूप उनको काम मिलना बंद हो गया था। गोविंदा ने कहा था कि काम ना मिलने की वजह से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होता था।

'मुझे तबाह कर दिया गया, मेरे फैंस को धमकाया गया...'
गोविंदा ने उसी इंटरव्यू में कहा था, ''मुझे तबाह कर दिया गया और मेरे फैंस को धमकाया गया। कोई भी मुझे या मेरी फिल्मों का समर्थन करने नहीं आया, जो कि शोबिज से मेरे अचानक गायब होने के पीछे एक प्रमुख कारण था।'' गोविंदा ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और समर्पण में विश्वास करते हैं, जो निश्चित रूप से उनके लिए अच्छे परिणाम देगा।

पहलाज निहलानी को लेकर गोविंदा ने कही ये बात
गोविंदा ने एक घटना को याद करते हुए कहा था कि लोग फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी को उनसे दूर करने की कोशिश कर रहे थे। जब फाइनेंसरों या व्यापारियों ने उनका समर्थन करने से इनकार कर दिया था।

'नशे की हालत में एक राजनेता ने मुझे बताया सबकुछ...'
गोविंदा ने कहा था, ''एक राजनेता था जिसका मैं नाम नहीं लेना चाहता, मेरे पास नशे की हालत में आया और मुझे बताया कि उसने और अन्य लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश रची है। मैंने उससे कहा 'मुझे तुम पर विश्वास नहीं है'। वह चौंक गया और कहा , 'मैं कह रहा हूं और आप विश्वास नहीं कर रहे हैं।' फिर मैंने उनसे कहा कि मैं अफवाहों पर तब तक विश्वास नहीं करता जब तक कि मैं इसे स्वयं न देख लूं। उन्होंने मुझसे कहा कि तो आप ही बताइए आपको 10 सालों से अधिक समय से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए मंच क्यों नहीं दिया गया।''












Click it and Unblock the Notifications