जब नेहा कक्कड़ की आवाज सुनकर बौखला गए थे अनु मलिक, खुद को मारने लगे थे थप्पड़
इंडियन आइडल सीजन 2 से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जब शो के जज अनु मलिक नेहा की आवाज सुनकर खुद को थप्पड़ मारने लगे।
मुंबई,

12वें सीजन में जज बनीं नेहा
मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। फैंस शो को लेकर काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। शो अपने 13वें सीजन में पहुंच चुका है। इससे पहले यानी 12वें सीजन में नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर आई थीं।

नेहा की आवाज सुन बौखलाए जज
इससे पहले नेहा कक्कड़ शो के दूसरे सीजन में खुद कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। इसी सीजन से एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ जब गाना गाने लगीं तो उस वक्त शो के जज अनु मलिक उनकी आवाज सुनकर खुद को थप्पड़ मारते दिखे। अब शो के सेट से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनु मलिक ने खुद को मारे थप्पड़
क्लिप में नेहा को ऐसा लगता है गाना गाते हुए सुना जा सकता है। लेकिन नेहा जज को इंप्रेस करने में कामियाब होती नहीं दिखीं। शो में अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान बतौर जज नजर आ रहे हैं। अनु मलिक नेहा की परफॉर्मेंस देखकर बोल पड़ते हैं कि ऐसा लग रहा है मैं खुद को थप्पड़ मार रहा हूं। इसके बाद वे खुद को थप्पड़ मारने भी लगते हैं।

नेहा कक्कड़ को बोली ये बात
अनु मलिक बोल पड़ते हैं कि नेहा कक्कड़... तेरी आवाज सुनकर लगता है मैं अपने मुंह पर मारूं थप्पड़। क्या हो गया है तेरे को। इतना सुनकर नेहा भी काफी भावुक नजर आती हैं। अब ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जज बनीं नेहा
बताते चलें कि रियलिटी शो के 12वें सीजन में नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर आईं। नेहा के साथ शो में विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया ने भी शो को जज किया। शो का ये सीजन काफी एंटरटेनिंग रहा था, जिसमें कई परफॉर्मर्स ने अपनी आवाज से दर्शकों को इंप्रेस किया।

पॉपुलर सिंगर हैं नेहा कक्कड़
आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में हाईएस्ट पेड सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। सोशस मीडिया में भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर नेहा को 55 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications