Salman Khan संग ब्रेकअप पर क्यों बात नहीं करती एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय, एक्ट्रेस ने बताई ये बड़ी वजह

Aishwarya Rai Salman Khan Breakup: बॉलीवुड जगत में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। ऐसा ही एक कपल है जो सालों तक एकसाथ रहे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जो कि 90 के दशक में शुरू हुआ था लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। भले ही ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से शादी करके आगे बढ़ गई हों लेकिन फैंस आज भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर किस वजह से उनका सलमान से ब्रेकअप हुआ था। ये रिश्ता कई वजहों से खत्म हुआ था हालांकि ऐश्वर्या कभी भी इस पर बात नहीं करती हैं। वह हमेशा ब्रेकअप के सवालों पर चुप्पी साधी रहती हैं। जिसकी वजह खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।

Salman Khan

दरअसल, ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अतीत पर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस से सिमी ने सलमान संग उनके पास्ट रिलेशनशिप पर सवाल पूछा जिसका ऐश्वर्या राय ने जवाब देने से इंकार कर दिया।

ऐश्वर्या राय ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि, 'ये अतीत में हुआ था और उसे वहीं पर छोड़ देना चाहिए। मुझे लगा था कि ये टॉपिक बंद हो चुका है। मैं इसे किसी भी तरह से नहीं देखना चाहती, खासकर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर, ये अतीत में है और इसे वहीं छोड़ देना चाहिए।' इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि वह क्यों अब इस पर बात नहीं करना चाहती हैं।

सिमी ग्रेवाल ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि, उन्होंने खुद पर इतना गहरा पहरा क्यों डाला हुआ है? इस पर एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं कि, ऐसा इसलिए, क्योंकि वो अकेले नहीं है और जिस इंसान के बारे में वो बात करेंगी, उसका भी अपना परिवार है। मुझे नहीं लगता कि इस पर चर्चा करनी चाहिए। लोगों को लगता है कि मैं ये बैरियर क्यों रखती हूं और अपना सॉफ्टर या रियल साइड क्यों नहीं दिखाती।"

बता दें कि, सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों की लव स्टोरी का बहुत ही बुरा अंत हुआ था। एक्ट्रेस के मुताबिक, सलमान खान काफी पोजेसिव नेचर के थे। जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद ऐश्वर्या की लाइफ में अभिषेक बच्चन आए और उनसे साल 2007 में शादी की। वहीं सलमान खान आजतक सिंगल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+