पत्नी पायल को गोद में उठाकर ये क्या करने लगे Youtuber Armaan Malik? मिनटों में वायरल हुआ वीडियो, भड़के लोग
Youtuber Armaan Malik Viral Video: यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली व्लॉग्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अरमान मलिक ने हाल ही में अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यूट्यूबर अरमान मलिक का वीडियो हुआ वायरल
अरमान मलिक के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन इनमें से एक वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है। इस वीडियो ने लोगों का खासा ध्यान खींच लिया है।

प्रेग्नेंट पायल मलिक के साथ क्या करने लगे अरमान मलिक?
-वायरल हो रहे वीडियो में अरमान मलिक अपनी पहली पत्नी पायल मलिक के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि पायल इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक पहले अपने बच्चों और पहली पत्नी पायल मलिक को केक खिलाते हैं और इसके बाद म्यूजिक पर डांस शुरू करते हैं। डांस के दौरान अरमान अपनी पहली पत्नी पायल को गोद में उठाकर भी थिरकते नजर आते हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
-कुछ लोग जहां अरमान मलिक की पत्नी के लिए इस प्यार की तारीफ कर रह हैं, वहीं कुछ लोग प्रेग्नेट त्नी को गोद में उठाकर इस तरह डांस करने के सख्त खिलाफ नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो अरमान मलिक को प्रेग्नेंट पायल के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।
रेड अनारकली में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं पायल
-इस खास मौके पर पायल मलिक रेड कलर के वेलवेट अनारकली सूट में नजर आई थीं जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थीं। उनका लुक और कॉन्फिडेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
-वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स जहां इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह डांस करने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
बर्थडे पार्टी में दिखा पूरा मलिक परिवार
अरमान मलिक की बर्थडे पार्टी में उनके चारों बच्चे और पहली पत्नी पायल मलिक मौजूद थीं। पूरे परिवार को एक साथ देखकर फैंस ने इसे एक इमोशनल और खूबसूरत पल बताया। ये पार्टी अरमान मलिक के लिए खास इसलिए भी रही क्योंकि वह जल्द ही एक बार फिर पिता बनने वाले हैं।
तीसरी बार मां बनने वाली हैं पायल मलिक
आपको बता दें कि पायल मलिक तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले वह अपने बेटे चीकू को जन्म दे चुकी हैं और बाद में उन्होंने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। पायल अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर भी काफी एक्टिव हैं और व्लॉग्स के जरिए फैंस को हर अपडेट देती रहती हैं।
प्रेग्नेंसी में भी फिटनेस पर फोकस
-पायल मलिक प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अरमान मलिक उन्हें वर्कआउट करवाते नजर आए थे।
-वीडियो में देखा गया था कि अरमान मलिक न सिर्फ एक्सरसाइज में पायल की मदद कर रहे थे बल्कि उनकी सेफ्टी और कम्फर्ट का भी पूरा ध्यान रख रहे थे। इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है कपल
अरमान मलिक और पायल मलिक की जिंदगी से जुड़े हर छोटे-बड़े पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। चाहे वह फैमिली फंक्शन हो, प्रेग्नेंसी अपडेट या फिर बर्थडे सेलिब्रेशन, फैंस हर चीज पर नजर बनाए रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications