कैसा होगा उर्वशी रौतेला का फ्यूचर? एस्ट्रोलॉजर ने की ऐसी भविष्यवाणी, एक्ट्रेस हुईं नाराज और फिर जो हुआ
Urvashi Rautela: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं उर्वशी रौतेला इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
कब होगी उर्वशी रौतेला की शादी?
इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ज्योतिषी उनकी शादी को लेकर भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में होस्ट सिद्धार्थ कन्नन एक एस्ट्रोलॉजर से बात कर रहे हैं और उनसे उर्वशी रौतेला की शादी के बारे में सवाल पूछते हैं।

एस्ट्रोलॉजर ने उर्वशी को लेकर कही ऐसी बात
-जवाब में एस्ट्रोलॉजर कहते हैं कि साल 2026 के जुलाई महीने से उर्वशी को फिल्मों के कई मौके मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने शादी को लेकर भी एक अहम सलाह दी है।
-ज्योतिषी का मानना है कि उर्वशी को आने वाले एक साल के अंदर शादी कर लेनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आगे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और शादी काफी समय तक टल सकती है।
वीडियो देख उर्वशी रौतेली हुईं नाराज
-इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने नाराजगी जताई है और इंस्टा स्टोरी में लिखा है- मेरी सभी से विनती है कि कृपया मेरी शादी को लेकर भविष्यवाणी करना बंद करें। उनके इस रिएक्शन से साफ हो गया कि वे इस तरह की बातों पर यकीन नहीं रखतीं और फिलहाल शादी के मूड में भी नहीं हैं।
-हाल ही में उर्वशी इंग्लैंड दौरे पर थीं, जहां उन्होंने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल देखा था। इस दौरान उन्हें एक अनजान शख्स के साथ देखा गया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके डेटिंग रूमर्स उड़ने लगे थे। हालांकि इस संबंध में एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications