किस चीज का दर्द झेल रहे थे धर्मेंद्र? मौत के पहले तक इस बात का रहा अफसोस, अब सामने आया सच
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी बातें, उनकी सरलता और उनकी अदाकारियां हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। धर्मेंद्र के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
धर्मेंद्र को था इस बात का अफसोस
फिल्मों से दूरी बनने के बाद भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थे और अक्सर अपने दिल की बातें वहां शेयर करते रहते थे। इसी दौरान एक बार उन्होंने अपनी बेटियों ईशा देओल, अहाना देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दूर रहने का गहरा अफसोस भी जताया था।

परिवार से दूर रहने का दर्द झेल रहे थे धर्मेंद्र
-धर्मेंद्र ने कई साल पहले मुंबई की चकाचौंध से दूर रहना चुन लिया था। उन्हें शहर की भीड़ और भागदौड़ से दूर अपने फार्महाउस में रहकर सुकून मिलता था लेकिन बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वह अक्सर परिवार से मिल नहीं पाते थे। यही बात उन्हें अंदर तक परेशान करती थी।
-एक बार धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर ईशा द्ओल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी और पोस्ट में दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा था। एक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा था- ईशा, अहाना और हेमा, मेरी प्यारे बच्चे, तख्तानी और वोहरा परिवार, मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। उम्र और तबीयत साथ नहीं दे रही इसलिए अब आप लोगों से पर्सनली बात नहीं कर सकता...लेकिन...।
-धर्मेंद्र के इस भावुक पोस्ट ने उस समय उनके फैंस को परेशान कर दिया था। कई लोगों ने कमेंट कर उनके स्वास्थ्य की चिंता जताई थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
फार्महाउस में किसके साथ रहते थे धर्मेंद्र?
-धर्मेंद्र ने भले ही फिल्मों में अपार शोहरत हासिल की हो लेकिन उन्होंने कभी अपनी जड़ों से रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्हें खेती, जमीन और जानवरों से बेइंतहा प्यार था। इसी वजह से वह लोनावाला और खंडाला के बीच स्थित अपने फार्महाउस में रहते थे।
-पहले इस फार्महाउस में धर्मेंद्र अपनी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ रहते थे लेकिन काम की व्यस्तता के कारण एक्ट्रेस को मुंबई में ही शिफ्ट होना पड़ा था।
-कुछ समय पहले बॉबी देओल ने बताया था कि फार्महाउस पर उनके पिता धर्मेंद्र के साथ उनकी मां प्रकाश कौर रहती थीं और वही उनकी देखभाल करती थीं।
-धर्मेंद्र के जीवन से जुड़ी ये बातें दर्शाती हैं कि असल जिंदगी में वह जितने बड़े सितारे थे, उतने ही संवेदनशील इंसान भी थे। परिवार के प्रति उनका लगाव और उनसे दूर रहने का दर्द आज भी लोगों के दिलों को छू जाता है।












Click it and Unblock the Notifications