Trisha Krishnan ने स्वतंत्रता दिवस परेड में CM विजय को देख ये क्या किया? वीडियो वायरल, 'संगीता भाभी कहां है'

Trisha Krishnan: साउथ की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल तृषा कृष्णन आज यानी 15 अगस्त 2026 को चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खास बात ये रही कि तृषा समारोह में पहली कतार में विजय के माता-पिता के बगल में बैठी नजर आईं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंची थीं तृषा कृष्णन
इवेंट में तृषा कृष्णन के पहुंचने और समारोह के दौरान मौजूदगी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तृषा की इस मौजूदगी ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि कुछ ही दिन पहले विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते में सुलह की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में विजय के एक अहम सार्वजनिक कार्यक्रम में तृषा की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस तरह की किसी भी अटकलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Trisha Krishnan

तृषा कृष्णन ने मुख्यमंत्री विजय को किया सलाम

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में तृषा कृष्णन मुख्यमंत्री विजय को सलाम करती नजर आ रही हैं। वीडियो में विजय मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए जीप से गुजरते दिखाई देते हैं और इसी दौरान तृषा उन्हें सलामी देती हैं। इस मौके पर तृषा के साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद थीं।

विजय के माता-पिता के साथ बैठी थीं तृषा

समारोह के दौरान तृषा कृष्णन काफी खुश नजर आ रही थीं। वह पूरी सेरेमनी में मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। एक अन्य वीडियो में उन्हें विजय के माता-पिता का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। विजय के माता-पिता ने भी तृषा का गर्मजोशी से स्वागत किया। तृषा की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ फैंस ने एक्ट्रेस की तारीफ की है, वहीं कई यूजर्स ने विजय की पत्नी संगीता को लेकर भी सवाल पूछे।

संगीता को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर किए सवाल

-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट सेक्शन में विजय और तृषा को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। एक यूजर ने लिखा है- विजय बहुत अच्छे लग रहे हैं और तृषा बहुत ज्यादा। वहीं एक अन्य यूजर ने विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर सवाल किया है। किसी ने पूछा कि क्या विजय और संगीता तलाक ले रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- संगीता भाभी नहीं दिख रही हैं, वो कहां हैं?

-हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को लेकर विजय, तृषा कृष्णन या संगीता की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इन अटकलों को फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

'जन नायकन' से विजय ने एक्टिंग करियर को कहा अलविदा

-विजय को आखिरी बार फिल्म 'जन नायकन'में देखा गया था। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। ये फिल्म शुरुआत में 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों के चलते इसकी रिलीज में देरी हुई।

-सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'जन नायकन' ने दुनियाभर में करीब 319.88 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया जबकि भारत में फिल्म ने लगभग 195.29 करोड़ रुपये कमाए। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए।

तृषा कृष्णन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

-तृषा कृष्णन को आखिरी बार सूर्या के साथ फिल्म 'करुप्पु' में देखा गया था। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले बनी 'करुप्पु' ने दुनियाभर में करीब 310.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि भारत में इसका कलेक्शन लगभग 198.18 करोड़ रुपये रहा था।

-तृषा कृष्णन जल्द ही चिरंजीवी के साथ 'विश्वंभरा' मूवी में नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म आगामी 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा तृषा कृष्णन एक्टर मोहनलाल के साथ 'राम' मूवी में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में मोहनलाल के साथ आदिल हुसैन, संयुक्ता, अनूप मेनन समेत कई कलाकार काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+