धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देते ही Sonakshi Sinha ने इंटरनेट पर ये क्या लिखा? मिनटों में वायरल हुआ ऐसा वीडियो
Sonakshi Sinha: NEET पेपर लीक मामले में 16 मई 2026 से शुरू हुए छात्र आंदोलन में आज यानी 25 जुलाई 2026 को एक नया मोड़ तब आया, जब देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रमुख अभिजीत दीपके और छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
वहीं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने कहा- वो कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। वहीं इस खबर से स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर रहे तमाम देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस खबर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं।

छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे
आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में लंबे समय से विपक्ष और प्रदर्शनकारी संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। फिलहाल शिक्षा मंत्री ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है- पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। ये मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया
-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के साथ ही प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोनाक्षी सिन्हा जो लगातार पिछले कई दिनों से इस आंदोलन को सपोर्ट कर रही थीं और स्टूडेंट्स के लिए न्याय की मांग कर रही थीं, अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है।
-एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है- धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन कर दिया। वहीं एक अन्य पोस्ट में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स की तस्वीर शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा है- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ बैकग्राउंड में 'धुरंधर' का गाना 'आरी आरी' बजता सुनाई दे रहा है।
अभिजीत दीपके का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने इस खबर के बाद अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके कान पर फोन लगा दिख रहा है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है- भाई क्या कह दिया?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे में क्या लिखा?
-जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर एक चिट्ठी पोस्ट की है। दो पन्ने और 575 शब्दों में लिखी इस चिट्ठी में धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी तरफ से काफी कुछ लिखा है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने लेटर में लिखा है कि वह पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लिखा कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है।
-इसी के साथ धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया था और जांच सीबीआई को सौंपी गई है। साथ ही परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराने का फैसला लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
