शेफाली जरीवाला ने पैरेंट्स को लेकर ये क्या कह दिया था? पापा को लेकर दिया था ऐसा बड़ा बयान

Shefali Jariwala Parents: बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं शेफाली जरीवाला की गत 27 जून 2025 की रात को मौत हो गई थी। 42 की उम्र में उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उनकी मौत को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।

शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर उठ रहे सवाल
कहा जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली जरीवाला की मौत हुई है। हालांकि उनके मौत के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला की मौत ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए है, जिनका जवाब ढूंढा जा रहा है।

Shefali Jariwala Parents

पैरेंट्स का खास ख्याल रखती थीं शेफाली

इस बीच आपको बता दें कि ग्लैमर की चकाचौंध में व्यस्त रहने के बाद भी शेफाली जरीवाला अपने परिवार को नहीं भूली थीं। शेफाली ने परिवार को अपनी पहली प्राथमिकता बनाकर रखा था। उनका कहना था कि पहले परिवार फिर काम। वह अपने पैरेंट्स का खास ख्याल रखती थीं।

काफी स्ट्रिक्ट थे शेफाली जरीवाला के पिता

-शेफाली जरीवाला ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने पैरेंट्स के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनका अपने मम्मी-पापा के साथ कैसा रिश्ता था और पापा का किस कदर उन पर प्रभाव रहा। शेफाली ने बताया था कि उनके पिता काफी स्ट्रिक्ट थे। वह शेफाली के मॉडलिंग करियर से बिल्कुल खुश नहीं थे।

-शेफाली जरीवाला ने बताया था कि उनके पापा इस बात के खिलाफ थे कि वह एक्टिंग और मॉडलिंग में करियर बनाएं। ऐसे में शेफाली ने परिवार के खिलाफ जाकर मॉडलिंग करने का फैसला लिया था। शेफाली को एक अच्छी एक्ट्रेस बनना था।

शेफाली के पिता स्टेज 3 कोलोन कैंसर से पीड़ित हैं

-जानकारी के अनुसार शेफाली के पिता का नाम सतीश जरीवाला है, जो एक चार्टेड अकाउंटेंट हैं। वहीं शेफाली की मां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करती थीं। शेफाली जरीवाला ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग की दुनिया में आना चाहती थीं, पर उनके पापा चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें। शेफाली जरीवाला के पिता स्टेज 3 कोलोन कैंसर से पीड़ित हैं।

-आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला को कॉलेज के दिनों में ही 'कांटा लगा' गाने का ऑफर मिल गया था, ऐसे में वह खुद को रोक नहीं पाई थीं। उन्होंने किसी तरह अपने पापा को इस ऑफर के लिए मनाया था और उनसे वादा किया था कि वह पढ़ाई पर फोकस करेंगी। तब जाकर शेफाली को पापा ने 'कांटा लगा' गाना करने की परमिशन दी थी।

IT इंजीनियर बनना चाहती थीं शेफाली जरीवाला

-शेफाली जरीवाला ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा एक पारंपरिक गुजराती परिवार से थे और उनके ग्लैमर की दुनिया में आने के खिलाफ थे। शेफाली ने बताया था कि उनके परिवार वाले बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस थे। शेफाली ने बताया था कि परिवार में पहले पढ़ाई को जगह मिलती थी फिर किसी दूसरी चीज को।

-शेफाली जरीवाला के पिता ने एक्ट्रेस से साफ कह दिया था पहले वह अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी, उसके बाद दूसरी किसी चीज पर फोकस करेंगी। शेफाली ने पापा की बात मान ली और पहले पढ़ाई पूरी की।

-जानकारी के मुताबिक, शेफाली जरीवाला ने साल 2005 में मुंबई के सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+