'कश्मीर नर्क बन गया है', 'आतंकवाद' पर ये क्या बोल गए सलमान खान, पहलगाम हमले पर भाईजान का बड़ा बयान
Salman Khan On Pahalam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। गत 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले से पूरा देश हिल गया है। वहीं आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस हमले में मारे गए लोगों पर दुख जताया है।
पहलगाम अटैक को लेकर सलमान खान का बड़ा बयान
इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस घटना में निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की जमकर निंदा की है। सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है और आतंकी हमले की निंदा की है।

'पृथ्वी का स्वर्ग कश्मीर अब नर्क में बदल रहा है'
सलमान खान ने एक्स पर लिखा है- पृथ्वी पर जो स्वर्ग कश्मीर है वह अब नर्क में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।
फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। लोगों की मानें तो फिल्म की कहानी से लेकर भाईजान की एक्टिंग तक ने कोई खास जादू नहीं चलाया है। इस फिल्म में सलमान खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे।
शाहरुख खान ने पहलगाम अटैक को लेकर कही थी ऐसी बात
वहीं सलमान खान से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस आतंकी हमले की निंदा की थी। शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था- पहलगाम में हुई हिंसा पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम केवल भगवान से पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें।
मुकेश खन्ना ने पीएम मोदी से की ऐसी गुजारिश
-वहीं टीवी के फेमस एक्टर मुकेश खन्ना ने भी एक वीडियो बनाकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जमकर निंदा की है। उन्होंने अपने वीडियो में इस हमले को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा है कि आतंकवाद देश की एकता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
-मुकेश खन्ना ने कहा है- आज मैं यही कहूंगा कि ये हमारे हिंदू धर्म के ऊपर अटैक है इसका जवाब दिया जाना चाहिए, तो मोदी जी और इनके पूरे सरकार को मैं कहूंगा कि आगे बढ़िए और पाकिस्तान के खिलाफ एक वन टाइम हार्ड एक्शन लीजिए, जिससे इस तरह के इनफिल्ट्रेशन आतंकवादियों का घुसना बंद हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications