Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के लिए ये क्या कह दिया? ऐसा मैसेज हुआ वायरल
Somy Ali On Salim Khan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। गत 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) सुबह उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।
सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत
इसी बीच सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेर कर सबका ध्यान खींच लिया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सलीम खान को सुबह करीब 8:30 बजे आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने एहतियातन निगरानी में रखने का फैसला लिया था।

सलीम खान के पिता आईसीयू में भर्ती
बताया जा रहा है कि डॉ. जलील पारकर की देखरेख में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। खबर मिलते ही बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान अस्पताल पहुंचे थे। पिता को देखने के लिए सलमान खान ने मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग बीच में छोड़ दी थी।
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का इमोशनल मैसेज
अक्सर सलमान खान के खिलाफ मुखर रहने वाली एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने इस बार सलीम खान के लिए बेहद संवेदनशील शब्द लिखे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सलीम खान उनके लिए सिर्फ एक मशहूर लेखक नहीं बल्कि पिता समान हैं। सोमी अली ने उन दिनों को याद किया जब वह उनके घर में रहती थीं।
सोमी अली ने सलीम खान के लिए कही ऐसी बात
-सोमी अली के मुताबिक उन्हें परिवार का हिस्सा मानकर साथ खाने की टेबल पर बैठाया जाता था। आस्था और धर्म पर होने वाली चर्चाओं में शामिल किया जाता था। सभी धर्मों के सम्मान की सीख दी जाती थी।
-सोमी अली ने अपनी पोस्ट में लिखा कि सलीम खान ने उन्हें सिखाया है कि ईश्वर सिद्धांतों से बड़े हैं और अच्छी कहानी के पीछे सच्चाई छिपी होती है। पोस्ट में #prayingformyfather और #thankyouforgivingmeahome जैसे हैशटैग ने ये साफ कर दिया कि उनके दिल में सलीम खान के लिए खास जगह है।
सलीम खान का फिल्मी करियर
-आपको बता दें कि सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। उन्होंने साल 1960 के दशक में छोटे-छोटे रोल किए थे लेकिन असली पहचान उन्हें लेखन से मिली। उनकी किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी जावेद अख्तर के साथ बनी। सलीम खान-जावेद अख्तर की ये जोड़ी हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।
-सलीम खान-जावेद अख्तर ने मिलकर कई क्लासिक फिल्में लिखीं जिनमें जंजीर, दीवार, शोले और डॉन जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज शामिल हैं। जंजीर और दीवार के जरिए उन्होंने Amitabh Bachchan को एंग्री यंग मैन की छवि दिलाई जिसने 70 के दशक में सिनेमा का रुख बदल दिया था।
सोमी अली और सलमान खान का विवाद
सोमी अली पहले भी कई बार सलमान खान पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि सलमान खान उन्हें धमकी दे रहे हैं और इंडस्ट्री में उन्हें बॉयकॉट कराया गया। हालांकि बाद में वह वीडियो हटा दिया गया था। लेकिन इस बार तमाम विवादों के बीच सोमी अली का सलीम खान के लिए सामने आया यै भावुक संदेश चर्चा का विषय बन गया है।
सलीम खान के लिए इंडस्ट्री कर रही दुआ
फिल्म जगत के कई सितारे और प्रशंसक सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा की कहानी कहने की शैली को नई दिशा देने वाले इस दिग्गज लेखक के स्वास्थ्य पर सबकी नजरें टिकी हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications