Mahadev Online Games: आखिर क्या महादेव सट्टा एप? जिसके तार बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक फैले
ऑनलाइन महादेव गेमिंग एप मामले ईडी ने रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और कपिल शर्मा समेत कई सितारों को समन भेजा है। सभी सितारों से अलग-अलग तारीख को कार्यलय में पेश होने को कहा गया है।
Mahadev Gaming App: प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड सितारों पर शिकंजा कसा है। इस केस में कई बड़े सितारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को रायपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए 6 अक्टूबर को पेश हुए थे।
अब इस ऐप मामले में छत्तीसगढ़ में ईडी ने छापेमारी की थी। जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। ईडी ने दावा किया है कि, सीएम भूपेश बघेल को ऐप संचालक की ओर से पैसे मिले हैं।
इससे पहले इस मामले रैपर बादशाह और कई सेलेब्रिटी के नाम सामने आए थे। जिन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए समन किया था।

चलिए अब जानते हैं कि आखिर महादेव बेटिंग ऐप है क्या और इस केस में क्यों बॉलीवुड सेलेब्स पर शिकंजा कसता जा रहा है। दरअसल, ये एप एक तरह से अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन गेम है। इस ऑनलाइन गेमिंग एप को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को कई हजारों में बेचा जाता है और गेमिंग के जरिए सट्टेबाजी लगाई जाती है। इसके बाद हार-जीत के बेस पर लोग एक दूसरे को पैसा भेजते हैं।
जब इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया तो पता चला कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस ऐप का प्रमोशन करते हैं और इसके लिए भी उन्हें मोटी रकम दी जाती है। इस ऐप के मालिक का नाम चंद्राकर है जिन्होंने अपनी शादी में सभी सितारों को बुलाया था। शादी में जो भी इन सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी थी उसके लिए उन्हें कैश दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में रणबीर कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान के नाम शामिल है। इससे पहले 16 सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं। जिसमें टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अवराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक और शामिल हैं। अब जल्द ही इन सबको छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के पेश होना होगा।












Click it and Unblock the Notifications