Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी के बीच क्या है रिलेशन, सामने आई इतनी बड़ी सच्चाई

Kiara Advani and Isha Ambani: कियारा आडवाणी और फेमश बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानती हैं।

kiara advani

Kiara Advani and Isha Ambani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस समय अपनी शादी की तैयारियों में काफी बिजी चल रही हैं। खबर है कि कियारा आडवाणी बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आगामी 6 फरवरी को शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। इस समय कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बनी हई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल की शादी बड़े ही धूमधाम से होने वाली है। इस शादी में परिवार वाले, खास दोस्त औक कई सेलिब्रेटी मेहमान भी शामिल होंगे। अब तक इस शादी में पहुंचने वाले मेहमानों की लिस्ट में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर, करण जौहर, मनीषा मल्होत्रा का नाम सामने आया है। वहीं कियारा आडवाणी की तरफ से ईशा अंबानी और उनके पति को भी खास इंविटेशन भेजा गया है। क्या आप जानते हैं कि ईशा अंबानी के साथ कियारा आडवाणी का क्या संबंध है। आइए आपको बताते हैं दोनों के बीच की खास बॉन्डिंग के बारे में।

ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी की दोस्ती

ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी की दोस्ती

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और फेमश बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। साल 2018 में कियारा आडवाणी ने ईशा अंबानी की सगाई पर एक खास नोट लिखा था। बचपन की अनमोल तस्वीरें शेयर करते हुए कियारा ने अपने पोस्ट में लिखा था- कुछ खास लोग होते हैं जो आपकी जिंदगी का हिस्सा होते हैं और आप उनके साथ बड़े होते हैं। मेरी सबसे पुरानी दोस्त, अब भी उतनी ही केयरिंग, उतनी ही विनम्र और उतनी ही अद्भुत, जितना आप तब थी जब हम पहली बार मिले थे। मेरी दुल्हन, ईशु ने कभी भी अपने अंदर के बच्चे को बड़ा नहीं होने दिया। हमेशा के लिए तुम्हारी अलीऊ।

कियारा ने ईशा के लिए लिखा था पोस्ट

ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी के बीच की बॉन्डिंग तब से बनी हुई है जब दोनों स्कूल में पढ़ा करती थीं। जब ईशा अंबानी की आनंद पीरामल से सगाई हुई, तो कियारा ने अपने दोस्त को 'मेरी सबसे पुरानी दोस्त' कहकर बधाई दी थी। उन्होंने ईशा के बारे में बताया था जब वो उनसे पहली बार मिली थी तब से वह बहुत ही विनम्र और केयरिंग स्वभाव की रही हैं। कियारा का कहना है कि ईशा से दोस्ती करना एक बड़ा टैग है। कियारा ने ये भी बताया था कि ईशा के साथ उनकी स्ट्रॉन्ग दोस्ती के बारे में सबको पता चलने के बाद से कई लोगों ने उन्हें जज करना शुरू कर दिया था।

ईशा की दोस्ती के चलते लोगों ने कही थी ऐसा बात

ईशा की दोस्ती के चलते लोगों ने कही थी ऐसा बात

कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने ये मान लिया था कि क्योंकि वह एक बड़े बाप की बेटी की दोस्त थीं, इसका मतलब था कि उन्होंने जीवन में संघर्ष नहीं किया था। कियारा ने अपने संघर्षों का बचाव किया, इस बात पर जोर देते हुए कि ईशा की संपत्ति ने उनके जीवन को प्रभावित नहीं किया है या वह क्या कर रही हैं, इससे ईशा का कुछ लेना-देना नहीं है। कियारा ने कहा था- ईशा मेंरी बहुत अच्छी दोस्त रही हैं और हमेशा रहेंगी। हमने कभी भी एक दूसरे की प्रोफेशनल लाइफ में कोई इंटरफेयर नहीं किया है।

कियारा और ईशा अंबानी की बॉन्डिंग

कियारा ने बताया था कि इस दोस्ती के रास्ते में कुछ रुकावटें आई थीं। कियारा ने अपने जीवन के बारे में बताते हुए कहा- मैं एक बहुत ही सिंपल लड़की हूं और दुनिया के सबसे धनी लोगों में से एक मुकेश अंबानी की बेटी के साथ दोस्ती करने की कठिनाइयों से मुझे गुजरना पड़ा है। मेरी बीएफएफ स्टोरी के बारे में कई लोगों ने जमकर आलोचना की है और नेगेटिविटी भी फैलाई है। हालांकि हमारी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है।

कियारा आडवाणी की 6 फरवरी को होगी शादी

कियारा आडवाणी की 6 फरवरी को होगी शादी

आपको बता दें कि आगामी 6 फरवरी 2023 को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में होगी। इस पैलेस को शादी समारोह के लिए जबरदस्त तरीके से सजाया जा रहा है। ये शादी बड़े ही धूमधाम से की जाएगी जिसमें वीआईपी लोगों से लेकर कई बड़े सेलेब्स तक शामिल होंगे। शादी से पहले मेहंदी, संगीत और हल्दी के फंक्शन भी आगामी 4 फरवरी से इसी पैलेस में आयोजित किए जाएंगे। पैलेस में मीडिया और पैपराजी के लिए व्यवस्था की गई है। शादी के बाद दो बार रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से एक दिल्ली में होगा और एक मुंबई में।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+