Gehana Vasisth: क्या है गहना वशिष्ठ का असली नाम? शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से था खास कनेक्शन

गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम तब चर्चा में आया था जब राज कुंद्रा केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

Who Is Gehana Vasisth: गंदी बात फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ एक बार फिर चर्चा में आ गईं। एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान से गुपचुप निकाह कर लिया। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि कपल ने अभी तक शादी को ऑफिशियल नहीं किया।

क्या है गहना वशिष्ठ का असली नाम?
गहना वशिष्ठ का विवादों से पुराना नाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका असली नाम गहना नहीं बल्कि वंदना तिवारी है। एक्ट्रेस का जन्म 16 जून 1993 छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी में हुआ था। इनके पिता का नाम रविन्द्र तिवारी तथा माता का नाम सीता तिवारी है। उन्होंने भोपाल, मध्य प्रदेश से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल बहनें से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

Gehana Vasisth

राज कुंद्रा केस में हुई थीं गिरफ्तार
गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'गंदी बात' और उल्लू ऐप के शोज में देखा गया था। जिसमें उन्होंने कई सारे बोल्ड सीन किए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उन्हें राज कुंद्रा केस में गिरफ्तार किया गया। गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया। जिसकी वजह से राज कुंद्रा के साथ उन्हें भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

रिहा होने के बाद शेयर किया था वीडियो
हालांकि गहना को अब जेल से रिहा कर दिया गया। उन्होंने जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मेरा सभी से अनुरोध है कि बोल्ड और इरोटिका सिनेमा की तुलना पोर्न से न करें। राज कुंद्रा और मुझे एक ही मामले में गिरफ्तार किया गया है, हमारी एक ही जांच चल रही है। उन्होंने मुझे कभी भी कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया और मुझे इसका पूरा भुगतान मिला है।'

एक्ट्रेस पर लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
इसके अलावा गहना पर गैंगरेप के भी आरोप हैं। पीड़िता ने एक्ट्रेस पर आरोप लगाया था कि, उन्हें जबरदस्ती पॉर्न फिल्म शूट करने को कहा गया। जिसका निर्देशन खुद गहना ने किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर गैंगरेप के आरोप हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए इसे खारिज कर दिया थाय़ इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से भी खूब चर्चा में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+