'सिकंदर' की रिलीज से पहले ये क्या हो गई सलमान खान की हालत? तोंद लिए घूमते दिखे भाईजान, मोटापा देख घबराए फैंस

Salman Khan Viral Photo: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भाईजान के फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों में उत्साह
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का गाना 'जोहरा जबीन' भी रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ती जा रही है। इस नए गाने में सलमान खान काफी फिट और हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan

नए गाने में दिखे हैंडसम सलमान खान

-59 साल की उम्र में सलमान खान का ये रूप देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हालांकि इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान की जो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद कुछ लोगों का दिल टूट गया है। गाने में जो सलमान खान दिख रहे हैं और सच्चाई में जो भाईजान दिखाई दे रहे हैं उसमें बहुत अंतर है।

-'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान खान की एक ऐसी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद सभी लोग चौंक गए हैं। इस फोटो में सलमान खान का हुलिया एकदम बदला हुआ दिखाई दे रहा है और उनकी ये हालत देखकर उनके चाहने वाले परेशान हो गए हैं।

'सिकंदर' की रिलीज से पहले बढ़ गया है वजन

-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में सलमान खान ब्लैक टीशर्ट और जीन्स में में दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे जितेंद्र भी खड़े हुए हैं। वहीं, इस फोटो में भाईजान का बढ़ा हुआ वजन साफ-साफ नजर आ रहा है। उनका मोटापा टीशर्ट में झलक रहा है।

-आपको बता दें कि 'सिकंदर' की रिलीज से पहले ही सलमान खान आउट ऑफ शेप हो गए हैं और ये देखकर उनके फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। दरअसल सलमान खान फिटनेस को लेकर काफी अटेंटिव रहते हैं। उन्होंने ही 6 पैक एब्स का ट्रेंड शुरू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+